रायपुर, 11 सितंबर 2024: पीएम जनमन योजना के बेहतर क्रियान्वयन और हितग्राहियों की सतत मॉनिटरिंग के उद्देश्य से प्रोग्रेस मॉनिटरिंग कार्ड का वितरण किया गया। आदिवासी विकास विभाग द्वारा बलौदाबाजार जिले के कसडोल विकासखंड के ग्राम बल्दाकछार और अवराई में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति कमार के 46 परिवारों को यह कार्ड प्रदान किए गए।
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश में इस नवाचारी पहल के तहत इन कार्डों के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, सौभाग्य योजना, शिक्षा के लिए आवासीय योजनाएं, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, और कई अन्य योजनाओं से जुड़े लाभों की जानकारी सीधे प्राप्त होगी।
कमार परिवारों ने इस पहल के तहत कार्ड मिलने पर खुशी जताई और प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।









