रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश में लगातार दूसरे दिन भाजपा जिला अध्यक्षों की नियुक्ति जारी है. रविवार को 15 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई थी. वहीं आज गरियाबंद जिला अध्यक्ष की भी घोषणा कर दी गई है. अनिल चंद्राकर को गरियाबंद जिला अध्यक्ष बनाया गया है. भाजपा नवीन कार्यालय में भाजपा चुनाव संगठन प्रभारी श्री चंद सुंदरानी ने प्रदेश मंत्री किशोर महानंद की मौजूदगी में नाम की घोषणा की गई. इस दौरान विधायक रोहित साहू, जिले के सभी मंडल के पदाधिकारियों के अलावा जिले के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे.
सरगुजा बीजेपी के जिला अध्यक्ष के नाम का ऐलान
भारत सिंह सिसोदिया को सरगुजा बीजेपी का जिला अध्यक्ष बनाया गया है. पूर्व में भारत सिंह सिसोदिया किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रह चुके है. वे भाजपा के कार्य समिति सदस्य रह चुके हैं. इसके अलावा भारत सिसोदिया जशपुर के जिला प्रभारी रह चुके है.
सरगुजा और गरियाबंद के साथ महासमुंद जिला अध्यक्ष की घोषणा कर दी गई है. एतराम साहू को महासमुंद का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है. संगठन के जिला निर्वाचन अधिकारी, प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा ने जिला भाजपा कार्यालय मे घोषणा की है. बता दें कि एतराम साहू संगठन मे मीडिया प्रभारी एवं स्काउट एंड गाइड के जिला अध्यक्ष रह चुके है.
वहीं जांजगीर जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी टिकेश्वर गवेल को दी गई है. वर्तमान में टिकेश्वर जिला महामंत्री भाजपा का दावित्व संभाल रहे हैं. पूर्व में वह भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री रह चुके हैं.
जगदलपुर भाजपा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी वेद प्रकाश पांडे को दी गई है. इससे पहले रूपसिंह मंडावी ने इस दायित्व को संभाला है. बस्तर संभाग के भाजपा अध्यक्ष कई जिलों में बदले गए है.
इसी प्रकार मनेन्द्रगढ़-एम.सी.बी जिला अध्यक्ष चम्पा देवी पावले को बनाया गया है. एमसीबी जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ के जिला भाजपा कार्यालय में जिला निर्वाचन अधिकारी कमल भान सिंह ने घोषणा की. छत्तीसगढ़ प्रदेश के स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के साथ जिला के भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे.
बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दीपक सिंह ठाकुर को दी गई है. दीपक पूर्व में युवा मोर्चा में पदाधिकारी रह चुके हैं.वहीं मोहित जायसवाल को बिलासपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष बनाया गया है. मोहित जायसवाल भाजपा महामंत्री हैं. जिले के संगठनात्मक विभाजन के बाद मोहित जायसवाल पहले ग्रामीण जिलाध्यक्ष बने हैं
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...