Google Analytics Meta Pixel संभागायुक्त ने किया ग्राम लिम्हा में महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का अवलोकन - Ekhabri.com

संभागायुक्त ने किया ग्राम लिम्हा में महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का अवलोकन

समूह द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पाद और उसके विक्रय की ली जानकारी

मुंगेली -बिलासपुर संभाग के संभागायुक्त श्री भीम सिंह ने आज कलेक्टर श्री राहुल देव के साथ मुंगेली विकासखंड के ग्राम लिम्हा में संचालित महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का अवलोकन किया। उन्होंने वहां स्व सहायता समूह की महिलाओं और उद्यमियों द्वारा तैयार किए जा रहे विभिन्न उत्पादों, उत्पाद तैयार करने हेतु कच्चा सामग्री की उपलब्धता, लागत, विपणन, पैकेजिंग तथा उसके विक्रय से होने वाली आमदनी के संबंध में जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। संभागायुक्त श्री सिंह ने समूह द्वारा तैयार किए जा रहे मिक्सचर (नमकीन) का स्वाद भी चखा और सराहना की। समूह की महिलाओं ने बताया कि उनके द्वारा रीपा में गोबर से लकड़ी निर्माण, नमकीन, चना मुर्रा सहित विभिन्न उत्पाद तैयार किए जा रहे है। इससे उन्हें अच्छी आमदनी प्राप्त हो रही है और वे सभी लोग इस रीपा से जुड़कर काफी खुश है। संभागायुक्त ने समूह की महिलाओं को मन लगाकर कार्य करने उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उपायुक्त श्रीमती अर्चना मिश्रा, अपर कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल, एसडीएम मुंगेली सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद थे।  उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने और गांव में ही रोजगार व स्व रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने जिले के सभी विकासखंडो में दो-दो महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क संचालित किया जा रहा है। जहां समूह की महिलाओं और उद्यमियों द्वारा विभिन्न उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा समय-समय आवश्यक मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जाता है। समूह की महिलाओं ने बताया कि ग्राम लिम्हा के रीपा में अब तक 44 हजार रुपए से अधिक की सामग्री का विक्रय किया जा चुका है। संबंधित अधिकारी ने बताया कि जिले में गोबर पेंट की डिमांड को देखते हुए शीघ्र ही यहां के रीपा में गोबर पेंट इकाई की स्थापना की जाएगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

सुकमा में सबरी नदी हादसा: SBI कैशियर की डूबने से मौत

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *