बिहार-प्रवर्तन निदेशालय, यानी ईडी ने बिहार में सत्तारूढ़ सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड के विधान पार्षद राधा चरण साह उर्फ राधा चरण सेठ पर अपनी कार्रवाई आगे बढ़ाते हुए उनकी करोड़ों की संपत्ति अटैच की है। भारतीय जनता पार्टी से जनता दल यूनाईटेड के जुड़ने के बाद बिहार में महागठबंधन इस बात पर नजर रख रहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी के विधान पार्षद राधा चरण साह उर्फ राधा चरण सेठ पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई आगे होती है या नहीं। मंगलवार को यह जवाब मिल गया, जब ईडी ने जदयू एमएलसी राधा चरण सेठ की करोड़ों की संपत्ति अटैच करते हुए इसकी खुद घोषणा की। प्रवर्तन निदेशालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉड्रिंग एक्ट 2002 के तहत बिहार विधान परिषद् के सदस्य राधा चरण साह की 26.19 करोड़ रुपए की दो अचल संपत्तियों को प्राथमिक तौर पर बंधक रख लिया गया है। ब्रॉडसंस कॉमोडिटीज़ प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े हेरफेर में यह कार्रवाई की गई है। इसके अलावा, राधा चरण सेठ के बालू सिंडिकेट में सहयोगी झारखंड के धनबाद निवासी जगनारायण सिंह उर्फ जगन सिंह व उनके पुत्र सतीश कुमार सिंह उर्फ संटू सिंह की तीन संपत्तियों को भी ईडी ने अटैच किया है। इन तीन संपत्तियों की कीमत 5.14 करोड़ के करीब आंकी गई है। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक के एफडी खाते को भी ईडी ने अटैच किया है। इस खाते में करीब 7.82 करोड़ हैं। इस तरह इन पिता-पुत्र की 12.96 करोड़ की संपत्ति को ईडी ने अटैच किया है। यह दोनों बालू कारोबार से जुड़े आदित्य मल्टीकॉम में निदेशक समूह के अधिकारी हैं।
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...