Google Analytics Meta Pixel इंजीनियर पति ने शिक्षिका पत्नी को उतारा मौत के घाट - Ekhabri.com

इंजीनियर पति ने शिक्षिका पत्नी को उतारा मौत के घाट

बालोद जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है, जिसमें एक इंजीनियर पति ने अपनी शिक्षिका पत्नी की हत्या की साजिश YouTube पर क्राइम वीडियो देखकर रची थी। बालोद पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी शीशपाल वासनिक और उसके साथी कयामुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है। 22 मार्च 2025 को मोहला विकासखंड के शेरपार हायर सेकंडरी स्कूल में कार्यरत शिक्षिका बरखा वासनिक की मौत को शुरू में सड़क दुर्घटना माना गया था, लेकिन पुलिस की गहन जांच में यह पूर्व नियोजित हत्या निकली।

 

 

पुलिस को 22 मार्च को शाम 4.15 बजे सूचना मिली थी कि मानपुर रोड पर बजरंग बली मंदिर के पास दो स्कूटी सवार महिलाएं दुर्घटना में घायल हो गई हैं। 108 एम्बुलेंस के जरिए दोनों को चिखलाकसा के शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां बरखा वासनिक की मृत्यु हो गई, जबकि दूसरी महिला मथुरा मंडावी घायल और बेहोश थी। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में जांच शुरू की गई।

 

 

जांच के दौरान शेरपार के स्कूली छात्रों ने बताया कि एक सफेद बोलेरो वाहन में सवार व्यक्ति ने स्कूल छूटने के समय और बरखा वासनिक के बारे में जानकारी ली थी। तकनीकी साधनों और गवाहों के बयानों के आधार पर पुलिस ने सुपेला, भिलाई निवासी कयामुद्दीन 24 वर्ष को हिरासत में लिया। पूछताछ में कयामुद्दीन ने खुलासा किया कि उसने शीशपाल वासनिक के कहने पर इस हत्या में उसका साथ दिया था। इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी शीशपाल वासनिक को भी गिरफ्तार कर लिया।

Read Also  लता मंगेशकर की स्मृति में रायपुर सिंगिंग आडिशन का आयोजन

 

 

 

शीशपाल ने पूछताछ में बताया कि उसकी शादी 2016 में बरखा से हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। शादी के बाद से दोनों के बीच लगातार विवाद होते थे, जिसके कारण बरखा अपने बच्चों के साथ दुर्ग में मायके में रह रही थी और शीशपाल के पास लौटने से इनकार कर रही थी। इससे नाराज शीशपाल ने YouTube पर क्राइम स्टोरी और पुलिस जांच से बचने से संबंधित वीडियो देखकर अपनी पत्नी की हत्या की साजिश रची। उसने कयामुद्दीन को 60,000 रुपये में इस काम के लिए तैयार किया।

 

 

साजिश के तहत शीशपाल ने अपनी लोकेशन छिपाने के लिए एक रात पहले अपने विभाग के कई मोबाइल नंबरों की सूची तैयार की और समय का उल्लेख करते हुए इसे अपने कार्यालय के स्वीपर राहुल रात्रे को सौंपा। उसने राहुल को निर्देश दिया कि 22 मार्च को तय समय पर इन नंबरों से कॉल कर सिर्फ “हाय-हैलो” बोलना है। इसके बाद दोपहर 12 बजे मोबाइल चालक मानस साहू को दे देना। मानस ने विभिन्न स्थानों से इन नंबरों पर कॉल किए, ताकि शीशपाल की लोकेशन दुर्ग में ही दिखे।

 

 

22 मार्च को सुबह 5-6 बजे शीशपाल और कयामुद्दीन बोलेरो वाहन (नंबर प्लेट हटाकर) लेकर मानपुर चौक पहुंचे। उन्होंने मानपुर रोड का रेकी किया और शेरपार स्कूल के पास स्कूल छूटने का समय और बरखा की जानकारी ली। बजरंग बली मंदिर के पास मोड़ को हत्या के लिए चुना गया। शाम 4 बजे के करीब जैसे ही बरखा की स्कूटी वहां पहुंची, शीशपाल ने कयामुद्दीन को स्कूटी को टक्कर मारने का आदेश दिया। टक्कर से बरखा और मथुरा मंडावी गिर गईं। इसके बाद शीशपाल ने बोलेरो से उतरकर लोहे की रॉड से बरखा के सिर और पीठ पर तीन-चार वार किए और दोनों आरोपी तेजी से भाग निकले। लोहे की रॉड को पास की पुलिया के नीचे फेंक दिया गया।

Read Also  मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष सहित मंत्रिमंडल के सदस्यों ने ली सद्भावना दिवस की शपथ

 

 

पुलिस ने जांच के दौरान लोहे की रॉड, बोलेरो वाहन, मोबाइल नंबरों की सूची और दोनों आरोपियों के मोबाइल जब्त किए। शीशपाल के मोबाइल की YouTube हिस्ट्री में क्राइम स्टोरी और पुलिस जांच से बचने से संबंधित कई वीडियो मिले, जिससे साफ हुआ कि उसने इन्हीं वीडियो से प्रेरणा लेकर हत्या की योजना बनाई थी। पुलिस ने इस मामले में शीशपाल वासनिक और कयामुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *