Google Analytics Meta Pixel गौठानों में स्थानीय वनौषधि की उपलब्धता के हिसाब से प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करें : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - Ekhabri.com

गौठानों में स्थानीय वनौषधि की उपलब्धता के हिसाब से प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करें : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

वन धन केन्द्र डेवलप करने और, हाट बाजार क्लीनिक का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने बैकुण्ठपुर में जिला अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों से कहा कि कोरिया जिला का भ्रमण अच्छा रहा। आपको बधाई और बेहतर कार्य करने के लिए शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौठानों में स्थानीय वनौषधि की उपलब्धता के हिसाब से प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करवाएं, ताकि स्थानीय उत्पाद का संवर्धन कर किसानों व वनवासियों को उचित लाभ दिया जा सके। मुख्यमंत्री आज बैकुण्ठपुर के विश्रामगृह में अधिकारियों की समीक्षा बैठक में यह बातें कही। बैठक में संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव, विधायक गुलाब कमरो और डॉ. विनय जायसवाल उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वनवासियों को वन अधिकार पट्टा प्रदान किया जा रहा है, अब वहां वन धन केंद्र भी डेवलप करें। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से कहा कि तेंदूपत्ता की राशि वितरण में पारदर्शिता बरतें। हितग्राहियों को राशि मिला हैं कि नहीं, इस बात से हितग्राहियों को अवगत कराएं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सरकार की योजनाओं का मुख्य उद्देश्य आम लोगों के आय में वृद्धि करना है, आम लोगों की जेब तक पैसे पहुंचे। कटकोना में महिला समूह के व्यवसायिक गतिविधियों की तारीफ करते हुए कहा कि व गोबर से वर्मी कम्पोस्ट बनाकर बेच रहे हैं साथ ही भवन निर्माण में उपयोगी सेंट्रिंग प्लेट भी बेच रही है, यह अच्छा संकेत है।
लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। इसके लिए राज्य सरकार की अनेक योजना संचालित है। हाट बाजार क्लिनिक से लाभान्वित लोगों की संख्या बढ़नी चाहिए। हाट बाजार क्लिनिक संचालन का निर्धारित समय प्रदर्शित हो, लोगों को समय की जानकारी रहे, नि:शुल्क दवा वितरण का भी प्रचार प्रसार करें। उन्होंने कहा कि छोटी बीमारियों की रोकथाम कर हम बड़ी बीमारियों से बच सकते हैं। मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक तैयारी रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों से कहा कि आंगनवाड़ी में हितग्राहियों के लिए पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। कुपोषण से निपटने के लिए हितग्राहियों के भोजन में बारहों महीने हरी सब्जियां उपलध रहनी चाहिए।
देवगुड़ियों में मूलभूत सुविधाएं, बिजली पानी एवं साफ सफाई की व्यवस्था करें
मुख्यमंत्री ने राजस्व एवं आदिवासी विकास विभाग के अधिकारियों से कहा कि देवगुड़ियों में मूलभूत सुविधाएं, बिजली पानी एवं साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें। देवगुड़ी के पुनरुद्धार से संबंधित कार्य में समुदाय के प्रतिनिधि और पुजारियों से रायशुमारी से करवाने के निर्देश दिए। श्री बघेल ने कहा कि अन्य समाज मे विवाहित आदिवासी महिलाओं के मामलों में विधि उपयुक्त महिला का जमीनी हक कायम रहे, यह सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि उप जनजाति समूहों के जाति प्रमाण पत्र बनाने में आ रही दिक्कतों के निराकरण के लिए राज्य स्तरीय टीम आकर अनुसंधान हेतु कैम्प करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूलों में मध्यान्ह भोजन सुचारू रूप से चले, कोर्स समय पर पूरा हो यह सुनिश्चित करें। वषार्काल में स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करें। सभी स्कूलों पर अधिकारी ध्यान दें। श्री बघेल ने राजस्व अधिकारियों से कहा कि 170 ख के प्रकरणों को समयसीमा में पूर्ण करें। पंचायतों द्वारा जारी अविवादित नामांतरण बंटवारों के आदेश भुइयां सॉफ्टवेयर में समयसीमा में अपडेट होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने खाद्य विभाग, पंचायत सहित अन्य विभागीय योजनाओं के प्रगति की भी समीक्षा की।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

वर्ड कप का शैड्यूल हुआ जारी, 10 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान का होगा मैच

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

पुल पार करते समय कार बही पानी में, पांच को जान में खेल कर बचाया पुलिस वालो ने

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *