वॉशिंगटन : स्टार्टअप कल्चर की चकाचौंध और भारी-भरकम सैलरी पैकेज के बीच अमेरिका से एक ऐसी खबर आई है, जिसने ‘वर्क-लाइफ बैलेंस’ पर नई बहस छेड़ दी है। अमेरिका के एक एआई स्टार्टअप ‘क्लूली’ (Cluely) के 22 वर्षीय चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (CMO) डैनियल मिन ने अपनी करोड़ों रुपये की नौकरी को सिर्फ इसलिए छोड़ दिया, क्योंकि वे रोज 12-12 घंटे की ‘वर्किंग लाइफ’ से तंग आ चुके थे। उनका यह फैसला अब सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है और युवाओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
डैनियल मिन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर अपने इस चौंकाने वाले फैसले की वजह बताई। उन्होंने खुलासा किया कि कंपनी उन्हें सालाना 3 लाख डॉलर यानी करीब 2.7 करोड़ रुपये का पैकेज दे रही थी। इतनी बड़ी रकम होने के बावजूद, उन्हें महसूस हुआ कि काम के बोझ तले उनकी निजी जिंदगी पूरी तरह खत्म होती जा रही है। डैनियल के मुताबिक, वे अपने दोस्तों के साथ खाना खाने, परिवार के साथ वक्त बिताने और यहां तक कि अपने छोटे भाई के जन्मदिन पर उसे सरप्राइज देने जैसी छोटी-छोटी मगर अहम खुशियों से महरूम हो रहे थे।
डैनियल ने मई 2025 में जब क्लूली जॉइन किया था, तब उनकी उम्र महज 21 साल थी और उन्होंने प्रतिष्ठित ‘द व्हार्टन स्कूल’ से अपनी पढ़ाई पूरी की थी। शुरुआत में बड़ी जिम्मेदारी और स्टार्टअप की तेज रफ्तार उन्हें रोमांचित करती थी। उन्हें लगता था कि दिन-रात काम करना ही सफलता का एकमात्र रास्ता है। लेकिन महज चार महीने के भीतर ही तस्वीर बदलने लगी। डैनियल को अपना काम एक जैसा और उबाऊ लगने लगा। एक लीडर के तौर पर वह अपना सौ प्रतिशत दे रहे थे, लेकिन 12 घंटे की शिफ्ट और लगातार दबाव धीरे-धीरे उन पर बोझ बनने लगा।
जब कंपनी के सीईओ रॉय ली ने डैनियल की घटती ऊर्जा और उदासी को महसूस किया, तो उन्होंने बातचीत की पहल की। डैनियल ने बताया कि जब उन्होंने अपने इस्तीफे की बात छेड़ी, तो वे खुद को रोक नहीं पाए और रो पड़े। उन्होंने सीईओ को बताया कि वे काफी समय से नौकरी छोड़ने का विचार कर रहे थे। अच्छी बात यह रही कि सीईओ ने उनकी मानसिक स्थिति को समझा और उन्हें पूरा समर्थन दिया। उन्होंने डैनियल से कहा कि उन्हें वही रास्ता चुनना चाहिए, जिससे उन्हें असली खुशी मिल सके।
डैनियल मिन ने कहा कि क्लूली उनके लिए सिर्फ एक ऑफिस नहीं, बल्कि एक भाईचारे जैसा माहौल था, जहां वे रोज करीब 12 घंटे बिताते थे। इसके बावजूद, उन्हें अंततः यह एहसास हुआ कि यह वह रास्ता नहीं है जिस पर वे अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। करोड़ों का पैकेज छोड़ने के बाद डैनियल का मानना है कि अब उन्हें समझ आ गया है कि उन्हें किस तरह की जिंदगी चाहिए, जिसमें पैसे से ज्यादा मानसिक शांति और सुकून की अहमियत हो।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...