Google Analytics Meta Pixel कृषि विश्वविद्यालय रायपुर का उत्कृष्ट प्रदर्शन: दो स्वर्ण, एक रजत एवं एक कांस्य पदक जीते - Ekhabri.com

कृषि विश्वविद्यालय रायपुर का उत्कृष्ट प्रदर्शन: दो स्वर्ण, एक रजत एवं एक कांस्य पदक जीते

21वां अखिल भारतीय अन्तर कृषि विश्वविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता

कुलपति डॉ. चंदेल ने पदक विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया
रायपुर- इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा हिसार (हरियाणा) में आयोजित 21वीं अखिल भारतीय अन्तर कृषि विश्वविद्यालयीन खेल-कूद प्रतियोगिता में विभिन्न स्पर्धाओं के अंतर्गत दो स्वर्ण, एक रजत तथा एक कांस्य पदक अर्जित करते हुए प्रतियोगिता में छठवां स्थान हासिल किया है। इस प्रतियोगिता में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए कृषि महाविद्यालय रायपुर के एम.एस.सी. एग्रोनॉमी के छात्र श्री विजय कुमार ने लम्बी कूद स्पर्धा में तथा एम.एस.सी. कृषि मौसम विज्ञान विभाग के छात्र श्री समीर कैमरो ने भालाफेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी प्रकार लम्बी कूद महिला स्पर्धा में कृषि महाविद्यालय बेमेतरा की छात्रा नीलावती नाग ने रजत पदक तथा 1500 मीटर दौड़ स्पर्धा में कृषि महाविद्यालय राजनांदगांव के छात्र श्री राजेश कुमार सोरी ने कांस्य पदक प्राप्त किया।विश्वविद्यालय के खिलाड़ी दल के वापस लौटने पर उनका स्वागत किया गया। विजेता प्रतिभागियों ने अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय शर्मा के नेतृत्व में कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें प्राप्त पुरस्कारों के बारे में जानकारी दी। कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने पदक विजेता खिलाडियों को सम्मानित किया। उन्होंने पदक विजेता खिलाडियों के साथ-साथ दल में शामिल सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन करने की आशा व्यक्त की। उन्होंने विश्वविद्यालय में खेलों तथा खिलाड़ियों के विकास के लिए प्रशासन से हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।  उल्लेखनीय है कि भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा इस वर्ष हिसार (हरियाणा) में 20 से 24 फरवरी तक 21वीं अखिल भारतीय अन्तर कृषि विश्वविद्यालयीन खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें देश भर के 66 कृषि विश्वविद्यालय की टीमें शामिल हुई थीं। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय का खिलाड़ियों का दल विश्वविद्यालय के क्रीडा अधिकारी डॉ. आर.के. ठाकुर एवं डॉ. सुबुही निषाद के नेतृत्व में प्रतियोगिता में शामिल हुआ था। विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन में आयोजित सम्मान समारोह में विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री जी.के. निर्माम, संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ. विवेक कुमार त्रिपाठी, निदेशक प्रक्षेत्र एवं बीज डॉ. एस.एस. टुटेजा, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय रायपुर डॉ. जी.के. दास, लायजन अधिकारी डॉ. एल.एस. वर्मा, तकनीकी अधिकारी डॉ. बी.पी. कतलम, विभिन्न छात्रावास अधीक्षक तथा विश्वविद्यालय प्रशासन के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...