रायपुर, 8 मार्च 2025– छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित भैरमगढ़ इलाके में हिंसा से उजड़े परिवार अब आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रहे हैं। यहां शिविर में रहने वाली महिलाएं हर्बल गुलाल बनाकर न सिर्फ खुद को सशक्त बना रही हैं बल्कि होली पर लोगों के चेहरों पर खुशियां भी बिखेर रही हैं।
नक्सलियों के डर से छोड़ा गांव, अब गुलाल बना कर रहे आत्मनिर्भरता
माँ दुर्गा महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं पिछले पांच सालों से हर्बल गुलाल बना रही हैं। पालक भाजी, लाल भाजी, टेसू के फूल, गेंदा और हल्दी जैसे प्राकृतिक तत्वों से बनाए गए ये रंग त्वचा के लिए सुरक्षित हैं, जिससे बाजार में इनकी मांग लगातार बढ़ रही है।
जनपद पंचायत सीईओ पुनीत राम साहू के अनुसार प्रशासन महिलाओं को इस कार्य के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। समूह की महिलाएं अब तक 150 किलो से अधिक गुलाल बेच चुकी हैं और हर साल करीब 50 किलो गुलाल तैयार कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधार रही हैं।
प्राकृतिक रंगों की बढ़ रही मांग
समूह की अध्यक्ष फगनी कवासी और सचिव अनीता कर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन से मिले प्रशिक्षण के बाद उन्होंने यह कार्य शुरू किया। जिला पंचायत के सहयोग से उनके गुलाल की बिक्री बाजारों में स्टॉल लगाकर की जा रही है।
इंद्रावती नदी पार से शिविर तक का सफर
इन महिलाओं का मूल गांव इतामपार, इंद्रावती नदी के उस पार स्थित है, जहां नक्सल हिंसा के कारण वे नहीं रह सकीं। अब ये महिलाएं भैरमगढ़ के शिविर में रह रही हैं और अपने व्यवसाय के जरिए आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
हर्बल गुलाल की बढ़ती लोकप्रियता के चलते इन महिलाओं को भविष्य में और बड़े स्तर पर काम करने की उम्मीद है। प्रशासन भी इनके उत्पाद को और अधिक लोगों तक पहुंचाने में सहयोग कर रहा है, जिससे यह पहल अन्य ग्रामीण महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन सके।
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...
रायपुर, 21 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस के अवसर पर जशपुर जिले के दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर, दोकड़ा में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना...
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update - https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...