रायपुर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ने की फीस निर्धारित
रायपुर। राज्य शासन द्वारा गठित प्रवेश तथा फीस विनियामक समिति ने शैक्षणिक सत्र 2021-22, 2022-23 एवं 2023-24 के लिए बीई, बीटेक, बीएड, एमएड, बीपीएड, एमपीएड, एमबीए एवं डिप्लोमा इंजीनियरिंग के लिए अंतरिम फीस का निर्धारण कर दिया है। समिति ने रायपुर इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल साइंसेज द्वारा संचालित एमडी, एमएस क्लिनिकल व नॉन-क्लिनिकल पाठ्यक्रमों के लिए भी अंतरिम फीस निर्धारित की है। प्रवेश तथा फीस विनियामक समिति के अध्यक्ष श्री प्रभात कुमार शास्त्री ने बताया कि प्रदेश में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के फीस का निर्धारण किया जाना है। किन्तु संबंधित संस्थाओं के द्वारा आवश्यक जानकारियां उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण इसमें विलम्ब हो रहा था।
छात्रहित को ध्यान में रखते हुए समिति द्वारा 16 अगस्त को कई पाठ्यक्रमों के लिए तीन शैक्षणिक सत्रों हेतु अंतरिम फीस का निर्धारण किया गया है। उन्होंने बताया कि रायपुर इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल साइंसेज, भानसोज रोड, रायपुर द्वारा संचालित एमडी और एमएस (पीजी) क्लिनिकल व नॉन-क्लिनिकल पाठ्यक्रमों के अंतर्गत शिक्षण सत्र 2021-22, 2022-23 एवं 2023-24 हेतु एमडी (पैथोलॉजी) के लिए आठ लाख 50 हजार रूपए, एमडी पीएसएम के लिए पांच लाख रूपए, एमडी (बायोकेमिस्ट्री) के लिए छह लाख रूपए, एमडी (माइक्रोबायोलॉजी) के लिए सात लाख रूपए, एमडी (जनरल मेडीसिन) के लिए छह लाख रूपए, एमएस (जनरल सर्जरी) के लिए छह लाख रूपए, एसएस (आथोर्पेडिक) के लिए छह लाख रूपए, एमएस (आब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी) के लिए छह लाख रूपए तथा एमडी (एनेस्थेसिया) के लिए छह लाख रूपए की अंतरिम फीस निर्धारित की गई है।
बीई, बीटेक, बीएड, एमएड, बीपीएड, एमपीएड, एमबीए केलिए यह होगी फीस
शास्त्री ने बताया कि समिति ने शिक्षण सत्र 2021-22, 2022-23 एवं 2023-24 हेतु बीई, बीटेक, बीएड, एमएड, बीपीएड, एमपीएड, एमबीए एवं डिप्लोमा इंजीनियरिंग (प्रथम पाली एवं द्वितीय पाली) के लिए भी अंतरिम फीस का निर्धारण किया है। वर्तमान में शुल्क में कोई वृद्धि नहीं की गई है। बीई व बीटेक पाठ्यक्रम में अधिकतम फीस 38 हजार 782 रूपए एवं न्यूनतम फीस 36 हजार 532 रूपए प्रति सेमेस्टर प्रति छात्र निर्धारित की गई है। बीएड पाठ्यक्रम में अधिकतम फीस 32 हजार रूपए एवं न्यूनतम फीस 29 हजार 970 रूपए तथा एमएड के लिए अधिकतम फीस 51 हजार 550 रूपए एवं न्यूनतम फीस 49 हजार 50 रूपए प्रति वर्ष निर्धारित की गई है।
बीपीएड में अधिकतम फीस 32 हजार 140 रूपए एवं न्यूनतम फीस 31 हजार 140 रूपए तथा एमपीएड के लिए अधिकतम/न्यूनतम फीस 44 हजार 225 रूपए प्रति वर्ष तय की गई है। एमबीए के लिए अधिकतम फीस 32 हजार 050 रूपए एवं न्यूनतम फीस 30 हजार 50 रूपए प्रति सेमेस्टर निर्धारित की गई है। डिप्लोमा इंजीनियरिंग (प्रथम पाली एवं द्वितीय पाली) के लिए अधिकतम/न्यूनतम फीस 16 हजार 050 रूपए प्रति सेमेस्टर प्रति छात्र निर्धारित की गई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By User 6 /
August 17, 2026 /
आज 17 अगस्त 2026 को सावन का तीसरा सोमवार व्रत रखा जाएगा। यह दिन सभी शिव भक्तों के लिए खास रहेगा, क्योंकि इस शुभ अवसर पर कई विशेष योग बन रहे हैं। इस दिन रवि योग और सिंह संक्रांति का...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...
By User 6 /
August 20, 2026 /
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...