उत्तर प्रदेश के मानिकपुर के पाठा के जंगलों में आग फैलती जा रही है। यहां जंगल में लगी यह आग मानिकपुर-झांसी रेलखंड के बहिलपुरवा रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक तक पहुंच गई। तेज लपटों और धुएं के कारण चंबल एक्सप्रेस और झांसी-प्रयागराज पैसेंजर को दो घंटे तक रोकना पड़ा। आग पर काबू पाने के बाद ही ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो सकी।
इस संबंध में बहिलपुरवा स्टेशन प्रबंधक रामशरण सिह ने बताया कि दिन में डेढ़ बजे जंगल में लगी आग स्टेशन के पास ट्रैक तक पहुंच गई थी। तत्काल इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी तो ग्वालियर से हावड़ा जा रही चंबल एक्सप्रेस कोचित्रकूटधाम कर्वी और झांसी से प्रयागराज जा रही पैसेंजर को खोह स्टेशन पर खड़ा कराया गया। बाद में दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई, तब दोनों ट्रेनें गंतव्य के लिए रवाना हुईं।
आग के कारण रानीपुर वन्यजीव विहार के मानिकपुर रेंज के चुरेह केशरुवा प्लांटेशन, सकरौंहा, रानीपुर, रझौंवा, बेधक, परासिन समेत आधा दर्जन से अधिक जंगल धधकते रहे। आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग की सात टीमें लगी हैं। बीते कई दिनों से आग नहीं बुझने से हिरन, भालू, वनरोज, तेंदुआ, बाघ समेत कई वन्यजीव भटकते फिर रहे हैं।
रानीपुर वन्यजीव विहार के प्रतिपालक जीडी मिश्रा के मुताबिक आग बुझाने के लिए लिए वन विभाग के साथ स्थानीय ग्रामीण लगातार जुटे हुए हैं। मारकुंडी रेंज के कल्याणपुर बीट के साथ ही मध्यप्रदेश के धारकुंडी के जंगलों में भी भीषण आग लग गई। एसडीएम संगमलाल गुप्ता वन विभाग के अधिकारियों के साथ आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...