Google Analytics Meta Pixel होर्डिंग्स हटाने पर भड़के कांग्रेस के पूर्व विधायक, एसडीएमसी कर्मियों से गाली-गलौज कर डंडे से पीटा, मुर्गा भी बनाया - Ekhabri.com

होर्डिंग्स हटाने पर भड़के कांग्रेस के पूर्व विधायक, एसडीएमसी कर्मियों से गाली-गलौज कर डंडे से पीटा, मुर्गा भी बनाया

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के ओखला इलाके में कांग्रेस के एक पूर्व विधायक मोहम्मद आसिफ खान द्वारा लगाए गए होर्डिंग और पोस्टर हटाने पर कथित तौर पर दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) के कर्मचारियों को गाली देते और डंडे से पीटने का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें पूर्व विधायक को एसडीएमसी कर्मियों को गाली देते हुए दिखाया गया है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने वीडियो वायरल के आधार पर मामला संज्ञान में आने के बाद एफआईआर दर्ज करते हुए पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान को शाहीन बाग इलाके में एमसीडी कर्मचारियों को गाली देने और मारपीट करने आरोप गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कहा कि एमसीडी लाजपत नगर जोन के इंस्पेक्टर राम किशोर द्वारा एक शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसमें कहा गया था कि एक व्यक्ति आसिफ मोहम्मद खान ने एमसीडी कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया और मारपीट की और सरकारी काम में बाधा डाली। इसके बाद पुलिस ने शाहीन बाग थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 186, 353, 332 और 34 के तहत मामला दर्ज कर आज आरोपी पूर्व विधायक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है। हालांकि, कांग्रेस के पूर्व विधायक मोहम्मद आसिफ खान ने कहा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि वे एसडीएमसी के कर्मचारी थे। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि वे कौन थे। मुझे घटना के बारे में एसडीएमसी से कोई कॉल या मैसेज नहीं मिला है। घटना का वीडियो शुक्रवार को सामने आया, जिसमें आसिफ खान को कथित तौर पर डंडे से चार लोगों को पीटते हुए और उन्हें कान पकड़कर मुर्गा बनाने का निर्देश देते हुए दिखाया गया है। खान ने बताया कि उन्होंने देखा है कि काफी समय से ओखला इलाके में उनके द्वारा लगाए गए होर्डिंग्स को तुरंत हटा दिया जाता है, जबकि ‘आप’ के एक स्थानीय विधायक और नगर निगमों के होर्डिंग लगे रहे। उन्होंने कहा कि मैंने देखा कि कुछ लोग ओखला में मेरे घर के पास कांग्रेस पार्टी के होर्डिंग और पोस्टर हटा रहे थे। जब मैंने उनसे सवाल किया कि उन्होंने अन्य पार्टियों के पोस्टर और होर्डिंग क्यों नहीं हटाए, तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। मैंने उन्हें सिर्फ सबक सिखाया। मुझे नहीं पता कि वो कौन थे। वहीं, एसडीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि जिन लोगों के साथ बदसलूकी की गई, वो नगर निगम के कर्मचारी हैं। अधिकारी ने कहा कि मामले पर उपायुक्त मध्य क्षेत्र के साथ चर्चा की गई है।
क्षेत्रीय अधिकारियों द्वारा उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: किस जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि, देखें पूरी सूची

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...

आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती परीक्षा 31 अक्टूबर से शुरू

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...

रायपुर में अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई, 35 हजार रुपये जुर्माना वसूला

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

राज्योत्सव में पलक मुच्छल की आवाज पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने बांधा समां

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...

रिश्वत लेने के मामले में पटवारी का निलंबन आदेश जारी

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में 25 हजार रुपये की रिश्वत से जुड़े वायरल वीडियो एक सामने आया है। इस वीडियो में ऋषिपुरी गोस्वामी रिश्वत लेते नजर आए है, जिनपर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जानकारी है कि तहसीलदार की जांच में रिश्वत...

CBSE के छात्रों के लिए अहम खबर, 10 और 9 क्लास से हटाए गए यह पाठ्यक्रम

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...