Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य कानून लागू, राज्यपाल ने किया हस्ताक्षर - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य कानून लागू, राज्यपाल ने किया हस्ताक्षर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण रोकने के लिए तैयार किए गए नए विधेयक पर आज राज्यपाल रमेन डेका ने हस्ताक्षर कर इसे कानूनी रूप दे दिया। अब राज्य में धर्म स्वातंत्र्य कानून पूरी तरह से लागू हो गया है और इसके तहत अवैध धर्मांतरण पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

पीसीसी चीफ दीपक बैज की प्रतिक्रिया

 

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पर हस्ताक्षर के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि इस कानून का उपयोग निर्दोष लोगों के खिलाफ नहीं किया जाएगा। उन्होंने इस अवसर पर यह भी मांग उठाई कि पिछले ढाई साल से राजभवन में पेंडिंग ओबीसी और अनुसूचित जाति आरक्षण से जुड़े विधेयकों पर भी हस्ताक्षर किए जाएं। बैज ने यह सवाल उठाया कि बीजेपी के लाए कानूनों पर हस्ताक्षर क्यों किए जाते हैं, जबकि अन्य मामलों में दोगुना मापदंड अपनाया जाता है।

 

विधायक पुरंदर मिश्रा का समर्थन

 

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण रोकने वाले कानून के पारित होने पर बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा ने इसे स्वागत योग्य बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा का आभार जताते हुए कहा कि यह कानून लोगों के भ्रम को दूर करेगा। मिश्रा ने स्पष्ट किया कि बीजेपी सभी धर्मों का सम्मान करती है, लेकिन किसी को प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराना स्वीकार्य नहीं होगा।

 

विधायक ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनका उद्देश्य भारत को विश्वगुरु बनने से रोकना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में 500 चर्च बनाए गए और विदेशी ताकतें देश में धर्मांतरण को बढ़ावा देती रही हैं।

Read Also  कोयला घोटाला: जेल में बंद आरोपियों की रिमांड बढ़ी, अन्य को अदालत में हाजिर होने का समन जारी, उधर महादेव सट्टा मामले में आरोपियों ने रखी अजीबो गरीब मांग

 

शिक्षा प्रणाली पर पीसीसी चीफ की आलोचना

 

PCC चीफ दीपक बैज ने राज्य सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार की नाकामियों के कारण नर्सरी स्तर पर बच्चों के एडमिशन का सिस्टम खत्म हो गया है, जिससे गरीब बच्चों की शिक्षा बाधित हो रही है। बैज ने जोर देकर कहा कि सभी बच्चों को नर्सरी से शिक्षा मिलनी चाहिए।

 

गांव चलो अभियान पर सवाल

 

बैज ने बीजेपी के ‘गांव चलो’ अभियान पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह अभियान कांग्रेस के पुराने अभियान की नकल है। बैज ने सवाल उठाया कि दो साल में बीजेपी ने युवाओं को पर्याप्त रोजगार और किसानों के धान की खरीदी सुनिश्चित की या नहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आम जनता इन मुद्दों से परेशान है और आक्रोशित है।

 

छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026: प्रमुख प्रावधान

अवैध धर्मांतरण पर 7 से 10 साल की जेल और कम से कम 5 लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान।

पीड़ित नाबालिग, महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित होने पर सजा 10 से 20 साल की जेल और कम से कम 10 लाख रुपये जुर्माना।

सामूहिक धर्मांतरण पर सजा 10 साल से लेकर आजीवन कारावास और कम से कम 25 लाख रुपये जुर्माना।

अपराध संज्ञेय और अजमानतीय होंगे, सुनवाई विशेष न्यायालय में होगी।

महिमामंडन, झूठ, बल, प्रलोभन, दबाव या कपटपूर्ण तरीके से धर्म परिवर्तन कराना अवैध होगा।

स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन करने के लिए जिला मजिस्ट्रेट या सक्षम प्राधिकारी को पूर्व सूचना देनी होगी और 30 दिन में आपत्ति दर्ज कराने का प्रावधान रहेगा।

Read Also  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

प्रलोभन, प्रपीड़न, सामूहिक धर्मांतरण और डिजिटल माध्यम से धर्मांतरण की स्पष्ट परिभाषा।

पैतृक धर्म में वापसी को धर्मांतरण नहीं माना जाएगा।

अंतरधर्म विवाह में शादी कराने वाले पादरी या मौलवी को विवाह की तारीख से आठ दिन पहले सक्षम प्राधिकारी को घोषणापत्र प्रस्तुत करना होगा। प्राधिकारी तय करेगा कि विवाह धर्मांतरण के उद्देश्य से किया गया है या नहीं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *