Google Analytics Meta Pixel सी-मार्ट में गोधन एम्पोरियम काउंटर पूर्णत: गोबर एवं गौमूत्र से बने उत्पादों के लिए डेडिकेटेड - Ekhabri.com

सी-मार्ट में गोधन एम्पोरियम काउंटर पूर्णत: गोबर एवं गौमूत्र से बने उत्पादों के लिए डेडिकेटेड

गोधन एम्पोरियम में गोधन वर्मी कम्पोस्ट, गोबर दीया, गोबर गमला, गोबर धूप, गोबर मच्छर धूप, गोबर कंडा, हवन कंडा, गोमय यंज्ञ कुण्ड, गोधूली तिलक चंदन, गोबर गणेश मूर्ति, गोमय डिशवास पाऊडर, गौनाईल, गोमय अर्क उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध

शासन की गोधन न्याय योजना, सुराजी गांव योजना, रूरल इंडस्ट्रियल पार्क जैसी योजना से समूह की महिलाएं समृद्धि की ओर अग्रसर

गोबर एवं गौमूत्र के उत्पाद के लाभ को देखते हुए किसानों ने जैविक खेती की दिशा में बढ़ाए कदम

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से इसके फायदे को देखते हुए जनसामान्य में गोबर से बने उत्पादों की बढ़ी मांग

राजनांदगांव-शासन की गोधन न्याय योजना, सुराजी गांव योजना, रूरल इंडस्ट्रियल पार्क जैसी योजना से समूह की महिलाएं समृद्धि की ओर अग्रसर हैं। गोधन न्याय योजना के तहत जिले में विविध उत्पाद का निर्माण किया जा रहा है। इन उत्पादों की डिमांड को देखते हुए तथा समूह की महिलाओं द्वारा गोधन न्याय योजना अंतर्गत गोबर से बनाए विभिन्न उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए सी-मार्ट में ही अलग से नवाचार के रूप में गोधन एम्पोरियम काउंटर खोला गया है। जहां गोधन वर्मी कम्पोस्ट, गोबर दीया, गोबर कम्पोस्ट, गोबर गमला, गोबर धूप, गोबर मच्छर धूप, गोबर कंडा, हवन कंडा, गोमय यंज्ञ कुण्ड, गोधूलि तिलक चंदन, गोबर गणेश मूर्ति, गोमय डिशवास पाऊडर, गौनाईल, गोमय अर्क उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। कलेक्टर श्री डोमन सिंह के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार के निर्देशन में समूह की महिलाओं के प्रोडक्ट की बिक्री के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।सी-मार्ट में गोधन एम्पोरियम काउंटर पूर्णत: गोबर से बने उत्पादों के लिए डेडिकेटेड है। समूह की महिलाओं को विभिन्न उत्पाद का निर्माण करने तथा उन्हें स्थानीय स्तर पर मार्केट उपलब्ध कराने के लिए कार्य किया जा रहा है। गोधन एम्पोरियम काउंटर इस दिशा में महत्वपूर्ण है। समूह की महिलाओं को गोबर से विभिन्न प्रकार के उत्पाद बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। गौमूत्र से कीटनाशक एवं जीवामृत का निर्माण भी गौठान में जारी है। गोबर एवं गौमूत्र के उत्पाद के लाभ को देखते हुए किसान जैविक खेती की दिशा में अग्रसर हुए है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से इसके फायदे को देखते हुए जनसामान्य में गोबर से बने उत्पादों की मांग बढ़ी है। वहीं समूह की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन के लिए भी एक अच्छा अवसर प्राप्त हुआ है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *