Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में 11वीं-12वीं के स्टूडेंट्स को गांधी' फिल्म दिखाएगी सरकार, थिएटर में एक शो चलवाने की तैयारी - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में 11वीं-12वीं के स्टूडेंट्स को गांधी’ फिल्म दिखाएगी सरकार, थिएटर में एक शो चलवाने की तैयारी

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकार फिल्मों के जरिए आजादी का इतिहास पढ़ाने की तैयारी में है। इसके लिए रिचर्ड एटनबरो की फिल्म गांधी को चुना गया है। स्कूल शिक्षा विभाग कम से कम 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को थिएटर में ले जाकर यह फिल्म दिखाने वाला है। जहां नजदीक में थिएटर उपलब्ध नहीं हैं, वहां स्मार्ट क्लास में प्रोजेक्टर के जरिए यह फिल्म दिखाई जाएगी। यह आयोजन आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित हमर तिरंगा अभियान के तहत हो रहा है। स्कूलों में यह 20 से 30 अगस्त के बीच मनाया जाएगा। स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. एस. भारतीदासन ने सभी कलेक्टरों, जिला शिक्षा अधिकारियों और मिशन समन्वयकों को इसके विस्तृत दिशानिर्देश भेजे हैं। इसके मुताबिक हमर तिरंगा कार्यक्रम के तहत स्कूलों में प्रतिदिन आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के साथ-साथ 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को नजदीकी थियेटर अथवा स्मार्ट कक्षाओं में गांधी फिल्म दिखाई जाएगी। इसे संबंध में कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों से कहा गया है, जिले में उपलब्ध सिनेमा हाल से संपर्क कर शासन की ओर से 20 से 30 अगस्त 2022 तक प्रतिदिन स्कूल अवधि के दौरान किसी उचित समय का निर्धारण कर एक शो दिखाया जाना सुनश्चित कराएं। यह फिल्म बच्चों को नि:शुल्क दिखाई जानी है। जिले में उपलब्ध थियेटर जहां इन शो का प्रदर्शन किया जा सके एवं उनके आस-पास के स्कूलों को मैपिंग करते हुए थियेटर में बैठक क्षमता के आधार पर रोस्टर तय होगा। स्कूलों को उनके विद्यार्थियों को शो के लिए समय पर लाने की व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया जाएगा। निदेर्शों में कहा गया है, रोस्टर इस प्रकार से बनाए जाएं कि अधिकतम बच्चों को इस फिल्म को देखने का अवसर मिल सके। बच्चों को निर्धारित तिथि में फिल्म दिखाने लेकर जाने के संबंध में पालकों को सूचित करने के साथ-साथ उनसे सहमति भी लेनी है। बच्चों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएं। जिन स्कूलों के आसपास थियेटर नहीं है वहां के बच्चों को यदि उस शाला में स्मार्ट कक्षाएं उपलब्ध है या अन्य संसाधनों से प्रोजेक्टर आदि के माध्यम से फिल्म दिखाए जाने की सुविधा सुलभ हो तो उसका उपयोग किया जा सकता है।

निजी स्कूलों की बसों का उपयोग होगा
स्कूल शिक्षा सचिव ने अपने निर्देश में कहा है, सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को प्राथमिकता देते हुए साथ-साथ कुछ निजी स्कूलों को भी इस कार्यक्रम का लाभ लेने हेतु आवश्यक सुविधा प्रदान किया जा सकता है। ट्विनिंग आॅफ स्कूल कार्यक्रम के अंतर्गत बड़े निजी स्कूलों में उपलब्ध बसों का उपयोग सरकारी स्कूल के बच्चों को थियेटर में लाने एवं निर्धारित समय पर उन्हें वापस छोड़ने के लिए किया जा सकता है।

आजादी का असली अर्थ समझाना ही मकसद

स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. एस. भारतीदासन का कहना है, 15 अगस्त को देश की स्वतंत्रता के 75 साल पूरे हो रहे हें। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में हमर तिरंगा के नाम से कार्यक्रम हो रहे हैं। इसमें जन समुदाय के साथ मिलकर सभी सरकारी, निजी और अनुदान प्राप्त स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मुख्य रूप से जन-जन में देशभक्ति की भावना का प्रचार-प्रसार करना, शहीदों की गाथाएं जन-जन तक पहुंचाना एवं सभी नागरिकों में देश के प्रति समर्पित रहने की भावना विकसित करना है। वर्तमान सन्दर्भ में आजादी के असली अर्थ को समझाना है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

सुकमा में सबरी नदी हादसा: SBI कैशियर की डूबने से मौत

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...