जनभागीदारी से जिस तरह से गौठानों में अच्छा काम हो रहा है, इससे निश्चित ही जैविक खेती की दिशा में गौठान बड़ी भूमिका निभाएंगे। यह बात जिला पंचायत दुर्ग की सामान्य सभा की बैठक में गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कही। उन्होंने कहा कि भविष्य जैविक खेती का है, इसके लिए संसाधन कैसे आएंगे, इस दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है और शीघ्र ही गोधन न्याय योजना के माध्यम से गोबर खरीदी प्रारंभ की जाएगी। इस योजना के तहत गोबर से जैविक खाद बनाने की दिशा में लोग कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जैविक खेती के लिए बड़े पैमाने पर कंपोस्ट खाद की जरूरत होगी।
मंत्री साहू ने कहा कि गौठान समितियों को मजबूत करने दस हजार रुपए की राशि भी प्रदान कर रहे हैं। गौठान समितियों के माध्यम से लोगों के अनुभव का पूरा इस्तेमाल हो सकेगा। रोका-छेका हमारी परंपरा है, इसे बड़ी उत्साह से इस बार मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य मवेशियों की सुरक्षा और खरीफ फसलों की रक्षा करना है। पशुधन और खेत हमारी सबसे बड़ी संपदा है।
गौठान समितियों के गठन से पशुधन विकास के साथ ही ग्रामीणों के आजीविका केंद्र भी बन सके, इस दिशा में भी काम हो रहा है। उन्होंने बैठक में सभी विभागों की गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए फिजिकल डिस्टेंसिंग पर भी जोर दिया तथा कोरोना एवं मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए नियमित रूप से मानिटरिंग करने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने खरीफ फसल को देखते हुए खाद-बीज के उठाव की भी जानकारी ली और गुणवत्तायुक्त खाद-बीज का वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश कृषि विभाग के अधिकारी को दिए।
उन्होंने आनलाइन पढ़ाई, सुपोषण अभियान सहित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी रिवेंद्र यादव ने भी विभिन्न विषयों पर चर्चा की। बैठक में सीईओ जिला पंचायत सच्चिदानंद आलोक, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 18, 2026 /
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
By User 6 /
March 16, 2026 /
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...
By User 6 /
March 18, 2026 /
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By User 6 /
March 17, 2026 /
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...
By User 6 /
March 19, 2026 /
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...
By User 6 /
March 15, 2026 /
रायपुर/हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में शामिल Chaitra Navratri इस वर्ष 19 मार्च 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार इसी दिन से Vikram Samvat 2083 की भी शुरुआत होगी, जिसे सिद्धार्थ संवत के नाम से...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...