रायपुर, 19 सितंबर 2025।राज्य जीएसटी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 170 से अधिक बोगस फर्मों के जरिए किए गए करोड़ों रुपए के जीएसटी फ्रॉड का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में विभाग ने 1.64 करोड़ रुपए नकद और 400 ग्राम सोना जब्त किया है।
जांच में सामने आया कि मो. फरहान सोरठिया, जो एक कर सलाहकार है, इस पूरे सिंडिकेट का मास्टरमाइंड है। फरहान ने अपने पांच स्टाफ की मदद से बोगस फर्मों का पंजीयन, रिटर्न फाइलिंग और ई-वे बिल तैयार करने का नेटवर्क तैयार किया था।
26 फर्मों से ही 822 करोड़ का ई-वे बिल जनरेट
राज्य जीएसटी की बी.आई.यू. टीम एक महीने से इस मामले की जांच कर रही थी।
- फरहान के ऑफिस से 172 फर्मों के दस्तावेज और बोगस पंजीयन के सबूत मिले।
- केवल 26 फर्मों से ही 822 करोड़ रुपए का ई-वे बिल जनरेट हुआ।
- रिटर्न में मात्र 106 करोड़ रुपए का टर्नओवर दिखाया गया।
- 100 करोड़ रुपए से अधिक के जीएसटी नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
फरहान के ऑफिस से किरायानामा, सहमति पत्र और एफिडेविट जैसे फर्जी दस्तावेज भी मिले, जिनका उपयोग पंजीयन और फर्जी बिल बनाने में किया जाता था।
चाचा के घर से बरामद हुआ कैश और सोना
विभाग को सूचना मिली कि फरहान ने बोगस फर्मों से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज और कैश अपने चाचा मो. अब्दुल लतीफ सोरठिया के घर में छिपा रखे हैं।
- 17 सितंबर को विभाग ने उनके घर पर छापा मारा।
- 1.64 करोड़ रुपए नकद और 400 ग्राम सोने के 4 बिस्किट जब्त किए गए।
- नकद और सोने की जानकारी आयकर विभाग को भेज दी गई है।
कई ब्रोकर और कंपनियां जांच के दायरे में
जांच में यह भी खुलासा हुआ कि इस नेटवर्क से कई ब्रोकर, स्क्रैप डीलर और इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने वाली कंपनियां जुड़ी हुई हैं।
विभाग अब पूरी जीएसटी चोरी की राशि की गणना कर रहा है और मामले की गहन जांच जारी है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 23, 2026 /
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...
By Reporter 1 /
February 19, 2026 /
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...
By User 6 /
February 20, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...
By User 6 /
February 24, 2026 /
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...
By User 6 /
February 20, 2026 /
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...
By User 6 /
February 19, 2026 /
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...
By Rakesh Soni /
February 21, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...
By User 6 /
February 21, 2026 /
रायपुर, 21 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस के अवसर पर जशपुर जिले के दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर, दोकड़ा में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना...
By Rakesh Soni /
February 20, 2026 /
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...