मुख्यमंत्री पहुचे गुरूद्वारे और टेका मथ्था
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां राजधानी रायपुर के स्टेशन रोड स्थित गुरूद्वारा पहुँच कर प्रकाश पर्व में शामिल हुए। उन्होंने गुरू ग्रन्थ साहिब में मत्था टेका और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही उपस्थित लोगों को प्रकाश पर्व की बधाई और शुभकामनाएं भी दी।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गुरुनानक देव महान संत थे। उन्होंने जीवन जीने की कला सिखलाई और पूरी दुनिया में भ्रमण कर प्रेम, सदाचार, भाईचारा और समानता का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरू नानक देव जी ने ऊंच-नीच, छूआछूत, भेदभाव और जातिवाद से ऊपर उठकर मानवता का संदेश दिया है, वह आज भी प्रासंगिक है।
मुख्यमंत्री ने गुरु नानक देव के जीवन से जुड़े प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी ने जो खरा सौदा किया, वहीं आज लंगर के रूप में प्रसिद्ध है। समाज में खासकर मध्य एशिया क्षेत्र में जब कुरीतियां और अराजकता व्याप्त थी, ऐसे समय में गुरू नानक का अवतरण हुआ। वे बाल्यकाल से ही चिंतन, मनन करने वाले और मानवता के प्रति अगाध प्रेम से ओत-प्रोत रहे। गुरू नानक देव जी ऐसे संत थे, जिन्होंने लंबी दूरी की पदयात्राएं की और समानता, भाईचारा और प्रेम का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा हम सब एक ही ईश्वर के संतान हैं, इसमें भेदभाव नहीं होना चाहिए। शांति के बिना समाज में सुख-समृद्धि संभव नहीं है। गुरू नानक देव ने एक सहज, सरल और संगठित समाज की नींव रखी। जिसमें जात-पांत और अमीर-गरीब का कोई भेदभाव नहीं है।
मुख्यमंत्री ने सिख समाज की प्रशंसा करते हुए कहा कि सिख समाज की पहचान एक जिंदा दिल कौम के रूप में है। हर परिस्थिति में कैसे खुश रहा जा सकता है, यह उनसे सीखा जा सकता है। कोरोना संकट के दौर में भी लोगों को राहत पहुंचाने के लिए सिख समाज द्वारा की गई सेवा की सराहना की। इस अवसर पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह छाबड़ा, गुरूदारा प्रमुख, निरंजन सिंह खनूजा उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...