Google Analytics Meta Pixel प्रदेश में झमाझम बारिश: नदी-नाले उफान पर - Ekhabri.com

प्रदेश में झमाझम बारिश: नदी-नाले उफान पर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रिमझिम जारी है। अधिकांश जिले में हल्की से भारी बरसात हो रही है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बरसात की संभावना जताई है। इन क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना बनी हुई है। पांच-छह दिनों से हो रही बरसात ने पहाड़ी-नदी नालों को सक्रिय कर दिया है। वहां बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया, निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिण झारखंड के ऊपर स्थित है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। एक द्रोणिका दक्षिण पंजाब से एक निम्न दाब के केंद्र तक स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों में गरज चमक के साथ भारी वर्षा होने तथा आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: उत्तर छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। जशपुर, सरगुजा, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, कवर्धा, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, महासमुंद जिलों में कुछ स्थानों पर बरसात हुई है। कई स्थानों पर अभी भी बरसात की संभावना बनी हुई है। राजधानी रायपुर में आज शाम अथवा रात को बरसात की संभावना बनी हुई है। छत्तीसगढ़ में 9-10 जून की रात में ही मानसून आ गया था। 13 जून तक यह पूरे प्रदेश पर छा गया।
प्रदेश के अनेक स्थानों पर वज्रपात की चेतावनी
मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में अनेक स्थानों पर वज्रपात की चेतावनी जारी की है। इनमें से 12 जिलों में इसकी अधिक संभावना है। इन जिलों में सरगुजा संभाग के सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर और बलरामपुर हैं। बिलासपुर संभाग के बिलासपुर और कोरबा में इसकी संभावना अधिक है। रायपुर संभाग में केवल गरियाबंद और दुर्ग संभाग में कोई जिला नहीं है। बस्तर संभाग में बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिलों में इसकी अधिक संभावना जताई जा रही है।
पुल के ऊपर से बह रहा है पानी
बारिश के बाद कोरबा की लीलागर नदी का जलस्तर खदान से पानी छोडऩे की वजह से बढ़ गया। रेकी मार्ग पर बने पुल से 4 फीट ऊपर पानी बह रहा था। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई। लोगों ने कहा दीपका खदान से पानी छोडऩे से ही नदी का जलस्तर बढ़ जाता है। यहां बड़ा पुल बनाने की मांग की जा रही है, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोग जान जोखिम में डालकर पुल पार करते रहे हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

रायपुर: सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों का असर…कामकाज हुआ सुस्त…मार्च-अप्रैल की शुरुआत में दफ्तरों में सुस्ती

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...