तखतपुर। छत्तीसगढ़ की परंपरा के अनुसार आज गोवर्धन पूजा में घरों घर गोवर्धन पर्वत बनाया गया। भगवान कृष्ण की पूजा की गई। मान्यता के अनुसार इस दिन पूजा की जाती है और गोबर से बने गोवर्धन पर्वत बनाकर उसकी परिक्रमा भी की जाती है। इस तहर का आकर्षक गोवर्धन पर्वत संजना बाजपेई के द्वारा उनके निवास में बनाया गया जिसकी पूजा करने कई लोग शामिल हुए।











