Google Analytics Meta Pixel हमर लैब्स’ ने बढ़ाई जांच की सुविधा, अब तक 57.46 लाख जांच - Ekhabri.com

हमर लैब्स’ ने बढ़ाई जांच की सुविधा, अब तक 57.46 लाख जांच

जिला अस्पतालों और सीएचसी में स्थानीय स्तर पर ही कई तरह की जांच की सुविधा

जिला अस्पतालों के हमर लैब में 120 और सीएचसी के लैब में 60 तरह की जांच

रायपुर.-प्रदेश के विभिन्न शासकीय अस्पतालों में संचालित हमर लैब से मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही अनेक तरह की जांच की सुविधाएं मिल रही हैं। ‘हमर लैब’ वाले जिला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में जांच की सुविधाओं में खासी वृद्धि हुई है। स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा संचालित जिला अस्पतालों के हमर लैब में 120 तरह की और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के हमर लैब में 60 प्रकार की जांच की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। राज्य के 16 हमर लैब में 1 अप्रैल 2022 से अब तक कुल 57 लाख 46 हजार पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी और बायोकेमिस्ट्री जांच की गई हैं।राज्य का पहला हमर लैब फरवरी-2020 में रायपुर जिला चिकित्सालय में शुरू किया गया था। 1 अप्रैल 2022 से अब तक यहां सात लाख 48 हजार 128 जांचें की जा चुकी हैं। सुदूर वनांचल बीजापुर के जिला अस्पताल के हमर लैब में छह लाख 96 हजार 357, जगदलपुर जिला अस्पताल के हमर लैब में छह लाख 55 हजार 812, कांकेर जिला अस्पताल में छह लाख 52 हजार 698, दुर्ग जिला अस्पताल में पांच लाख 48 हजार 951, बालोद जिला अस्पताल में चार लाख 63 हजार 330, सुकमा जिला अस्पताल में तीन लाख 69 हजार 621, बलौदाबाजार जिला अस्पताल में तीन लाख चार हजार 028, राजनांदगांव जिला अस्पताल में दो लाख 38 हजार 195, कोंडागांव जिला अस्पताल में दो लाख 12 हजार 439 और बलरामपुर जिला अस्पताल के हमर लैब में इस दौरान एक लाख 74 हजार 589 जांचें की गई हैं।पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संचालित हमर लैब में अप्रैल-2022 से अब तक दो लाख 23 हजार 356 जांचें की गई हैं। इस दौरान मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के हमर लैब में एक लाख 12 हजार 839, पलारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 70 हजार 052 और खरसिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 17 हजार 603 जांचें की गई हैं। अंबिकापुर स्थित शासकीय मेडिकल कॉलेज में भी इस वर्ष 6 फरवरी से हमर लैब संचालित है। 6 फरवरी 2023 से 30 अप्रैल 2023 तक वहां दो लाख 55 हजार 738 जांचें की जा चुकी हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

क्या आप जानते है धनतेरस से जुड़ी यह खास बातें, भूल कर ना करें यह काम

By User 6 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दीपावली से पहले मनाया जाने वाला धनतेरस धन और समृद्धि की कामना से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के साथ सोना, चांदी, बर्तन और दूसरी उपयोगी वस्तुएं खरीदने की परंपरा है।...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण सम्मान

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

महादेव सट्टेबाजी एप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत प्रत्यर्पित

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...

आज से नवा रायपुर में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: सारंग एयरोबेटिक डिस्प्ले टीम की फुल ड्रेस रिहर्सल देख थमी निगाहें

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस का जश्न इस बार बेहद अलग अंदाज में देखने को मिल. आसमान में उड़ते हेलीकॉप्टर ने सभी को चकित कर दिया. रायपुर का आसमान रविवार को भारतीय वायु सेना (IAF) के अदम्य शौर्य, पराक्रम और हैरतअंगेज...

ग्राम भेण्ड्रा में आज पंचतत्व में विलीन होंगे विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा

By Reporter 5 / October 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का शुक्रवार को हैदराबाद में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। शनिवार, 31 अक्टूबर को उनका पार्थिव शरीर...

राज्योत्सव में पलक मुच्छल की आवाज पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने बांधा समां

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *