Google Analytics Meta Pixel हैदराबाद ने पहली बार चेज किया 200+ का स्कोर,राजस्थान रॉयल्स को हराया - Ekhabri.com

हैदराबाद ने पहली बार चेज किया 200+ का स्कोर,राजस्थान रॉयल्स को हराया

जयपुर-सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग-2023 के बेहद रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराया। इस मुकाबले का पासा एक फ्री हिट ने पलट दिया, जो संदीप शर्मा की नो बॉल पर हैदराबाद को हैदराबाद को बोनस के रूप में मिली। दरअसल, हैदराबाद को आखिरी बॉल पर 5 रन चाहिए थे, तभी संदीप शर्मा ने 20वें ओवर की आखिरी बॉल नो फेंक दी। ऐसे में अब्दुल समय कैच होने के बाद भी आउट नहीं हुए। यहां अंपायर ने नो बॉल का इशारा दिया। अब टीम को एक बॉल पर 4 रन बनाने थे, जिसे अब्दुल समद ने छक्का जमाते हुए बनाया।हैदराबाद ने पहली बार 200+ का स्कोर चेज किया है। टीम ने इतना बड़ा स्कोर चेज करते हुए 11 मुकाबले गंवाए हैं।इस जीत के साथ ही टीम ने प्लेऑफ में प्रवेश की उम्मीदें कायम रखी हैं। टीम को प्लेऑफ में प्रवेश करने के लिए शेष सभी मुकाबले जीतने होंगे। हैदराबाद की यह मौजूदा सीजन में चौथी जीत है। टीम के खाते में 8 अंक हैं।जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट पर 214 रन बनाए। 215 रनों का टारगेट हैदराबाद के बल्लेबाजों ने 20 ओवर में 6 विकेट पर हासिल कर लिया।दोनों ही टीमों की शुरुआत अच्छी रही। पहले राजस्थान की गेंदबाजी में ज्यादा दमखम दिखा, लेकिन मेजबान गेंदबाजों ने आखिरी ओवर्स में खूब रन लुटाए।पहले खेलने उतरे राजस्थान के टॉप-3 बल्लेबाजों ने जमकर रन बटोरे। ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 35, जोस बटलर ने 95 और कप्तान संजू सैमसन ने नाबाद 66 रन बनाए। हैदराबाद के भुवनेश्वर कुमार और मार्को यानसेन को एक-एक विकेट मिला।जवाबी पारी में अनमोलप्रीत सिंह (33 रन) और अभिषेक शर्मा (55 रन) ने हैदराबाद को शानदार शुरुआत दिलाई। मिडिल ऑर्डर पर राहुल त्रिपाठी ने 47 का योगदान दिया। फिर हेनरिक क्लासेन ने 12 बॉल पर 26 और ग्लेन फिलिप्स ने 7 बॉल पर 25 रन बनाते हुए अपनी टीम को टारगेट के करीब पहुंचाया। बचा हुआ काम अब्दुल समद की 7 बॉल पर 17 रनों की पारी ने कर दिया। राजस्थान के लिए युजवेंद्र चहल ने चार विकेट झटके, कुलदीप यादव और रविचंद्रन अश्चिन को एक-एक विकेट मिला।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *