रतनपुर से एक पाखंडी बाबा के गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने किया है। ये गिरोह नाबालिक लड़कियों की पूजा कर पैसों की बारिश करने का दावा करता था और फिर उनका बलात्कार करता था। हैरानी की बात है की इस गिरोह में एक महिला भी शामिल थी। बाबा के वेश में इन शैतानों की खबर जब पुलिस को लगी तब अलग-अलग टीम बना कर इनकी धर पकड़ शुरू की गई। जांच में पुलिस को पता चला कि सारंगगढ़ बिलाईगढ़ जिले के धनिया बंजारे और हुलसी रात्रे(महिला) करीब दो महीने से अलग-अलग बच्चियों के परिजनों को विश्वास में लेते थे फिर इनके साथी उन मासूम बच्चियों के साथ घिनौने काम को अंजाम देते थे। मामले में अभी एक आरोपी कन्हैया फरार चल रहा है।
पैसों की बारिश करने का दावा
ये गिरोह बच्चियों के मां-बाप को कुंवारी लड़की का पूजा कराकर उनके ऊपर दैवीय शक्ति बैठा कर लाखों करोड़ों रुपए की बारिश करने का दावा करता था।
बिलासपुर में दो बहनों के साथ किया बलात्कार
रतनपुर के रहने वाले एक दंपत्ति को दो लोगों (धनिया बंजारे और हुलसी रात्रे) ने पैसों की बारिश वाली बात बताई। जिसके बाद बच्चियों के मां बाप ने लालच में आकर इन ढोंगी बाबा से संपर्क किया। जिसके बाद चार दिन पहले 11 फरवरी के दिन नाबालिक बच्चियों को उनके परिजन बिलासपुर बस स्टैंड लेकर गए। वहां पूजा करने वाले पंडित कुलेश्वर राजपूत उर्फ पंडित ठाकुर और उसके साथ कन्हैया से मुलाकात की। यहां से दोनों आरोपी बच्चियों को मदनपुर रानीगांव चेक के पास गणेश साहू के मकान में लेकर गए।
जान से मारने की देता था धमकी
यहां पूजा के बहाने पंडित ठाकुर बारी-बारी बच्चियों को कमरे में ले गया और उनके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया। उसने बच्चियों को जान से मारने की धमकी दी थी जिससे वे बुरी तरह से डर गईं। इस कुकृत्य को अंजाम देने के बाद ढोंगी बाबा ने परिजनों को 2000 से 4000 रुपए पकड़ा दिए। उसने कहा की केवल इतने ही पैसे बरस पाए है आज। शुरू में तो बच्चियों ने परिजनों को कोई जानकारी नहीं दी लेकिन बस स्टैंड से घर वापस जाते समय उन्होंने मां-बाप को पूरी आपबीती बता दी। जिसके बाद धनिया बंजारे, हुलसी रात्रे, गणेश साहू और मुख्य आरोपी पंडित ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 21, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...
By Reporter 5 /
October 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...
By User 6 /
October 19, 2026 /
नई दिल्ली. इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की एक फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बुल्गारिया में उतारना पड़ा। विमान में कुल 57 लोग सवार थे, जिनमें 51 यात्री और छह क्रू मेंबर शामिल...