- अनुसूचित जनजाति के इच्छुक आवेदक 25 जून तक जमा कर सकते हैं आवेदन
रायपुर। जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति , रायपुर द्वारा अनुसूचित जनजाति योजनान्तर्गत इच्छुक एवं पात्र आवेदकों से 25 जून तक आवेदन आमंत्रित किए गए है।
ऋण लेने के इच्छुक युवक-युवतियाँ
जिनकी उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच हो साथ ही सक्षम अधिकारी द्वारा प्रदत्त जाति प्रमाण-पत्र, मूल निवास प्रमाण-पत्र एवं आय प्रमाण-पत्र, (ग्रामीण क्षेत्र में 98,000/- एवं शहरी क्षेत्र में 1,20,000/- तक), वाहन हेतु कॉमर्शियल लाइसेंस एवं आवेदन के साथ एक
फोटोग्रॉफ लगाना होगा।
कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि ऋण स्वीकृत किए जाने की स्थिति में आवेदक को ऋण के बराबर का जमानत लगाना होगा। ऋण 05 वर्ष के लिए एवं ब्याज दर 06 एवं 08 प्रतिशत वार्षिक दर से प्रतिमाह किश्त के रूप में वसूली की जावेगी।
अनुसूचित जनजाति वर्ग में कोई भी व्यक्ति यदि शासकीय योजनान्तर्गत लाभ लिया हो, उन्हें योजना का लाभ नही दिया जावेगा। स्व-सहायता समूह एवं अन्य परियोजना हेतु संबंधित क्षेत्र के विभाग/एनआरएलएम/एनयूएलएम/अन्य शासकीय विभाग से प्रशिक्षित आवेदकों को प्राथमिकता दी जावेगी।
उन्होंने बताया कि आवेदक व्यवसाय से संबंधित परियोजना प्रस्ताव अनिवार्य रूप से जमा करें। जो पात्र आवेदक है, अविलम्ब आवेदन पत्र प्राप्त कर पूर्ण रूप से भरकर कार्यालयीन समय में दिनांक 25.जून तक कार्यालय कलेक्टर परिसर जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति, मर्या. रायपुर, कक्ष क्रमांक-34 में आवेदन प्राप्त व जमा कर सकते हैं।
समिति द्वारा अनुसूचित जनजाति योजना अंतर्गत कृषि क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्रॉली योजना (ईकाई.ला. 9.93 लाख रूपए), डेयरी योजना (ई.ला. 5.00 लाख), टर्म लोन योजना (ई.ला. 5.00 लाख), टर्म लोन योजना (ई.ला. 3.00 लाख), स्व-सहायता समूह (ई.ला. 5.00 लाख),उद्योग क्षेत्र अंतर्गत टर्म लोन योजना (ई.ला. 5.00 लाख), परिवहन क्षेत्र अंतर्गत गुड्स कैरियर
योजनान्तर्गत (ई.ला. 7.23 लाख), पैसेंजर व्हीकल योजना (ई.ला. 7.19 लाख) सेवा क्षेत्र योजनान्तर्गत
टर्म लोन योजना (ई.ला. 1.00 लाख), टर्म लोन योजना (ई.ला. 2.00 लाख), टर्म लोन योजना (ई.ला.3.00 लाख) एवं स्व-सहायता समूह (ई.ला. 5.00 लाख) एवं महिला सशक्तिकरण योजना (ई.ला. 2.00 लाख) के लिए वित्तीय वर्ष 2021-22 में योजना संचालित है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...
By User 6 /
October 30, 2026 /
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...
By User 6 /
October 29, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में 25 हजार रुपये की रिश्वत से जुड़े वायरल वीडियो एक सामने आया है। इस वीडियो में ऋषिपुरी गोस्वामी रिश्वत लेते नजर आए है, जिनपर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जानकारी है कि तहसीलदार की जांच में रिश्वत...