Google Analytics Meta Pixel सोशल मीडिया पर अश्लील वाडियो व फोटो डालोगे तो जाओगे जेल, एक दिन में १५ पर केस दर्ज - Ekhabri.com

सोशल मीडिया पर अश्लील वाडियो व फोटो डालोगे तो जाओगे जेल, एक दिन में १५ पर केस दर्ज

रायपुर। सोशल मीडिया में बच्चों और महिलाओं की अश्लील वीडियो व फोटो पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्ती शुरू हो गई है। केंद्र के साथ राज्य सरकार की एजेंसियां ऐसी वीडियो पोस्ट करने वालों को पहचान करके कार्रवाई कर रही है। केस दर्ज करने के बाद तुरंत गिरफ्तार किया जा रहा है। रायपुर पुलिस ने भी ऐसा करने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। शुक्रवार को एक ही दिन में अश्लील वीडियो पोस्ट करने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थानों में 15 केस दर्ज किए गए। पुलिस ने ज्यादातर आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर ली है। पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। कुछ आरोपी शहर के बाहर हैं। एएसपी अभिषेक महेश्वरी ने बताया कि फेक न्यूज सेल के माध्यम से अश्लील वीडियो वायरल करने वालों पर लगातार निगरानी की जा रही है। एनसीआरबी से भी इनपुट मिलने पर तुंरत कार्रवाई की जा रही है। एनसीआरबी भी अश्लील वीडियो अपलोड करने वालों का मोबाइल नंबर सहित पूरा ब्योरा यहां भेज रही है। इस वजह से कार्रवाई करने में देरी नहीं हो रही है। रायपुर के फेक न्यूज सेल और एनसीआरबी से इनपुट मिलने के बाद शुक्रवार को पुलिस सुबह हरकत में आई। एक साथ अभियान चलाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। ज्यादा 4 आरोपी टिकरापारा इलाके के हैं। फिलहाल सौरभ मंडल, सूरज कुमार, अफसर हुसैन और मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा तेलीबांधा, विधानसभा, सरस्वती नगर में दो-दो, खम्हारडीह, गुढियारी, खमतराई, विधानसभा और उरला में एक-एक केस दर्ज किया गया है।
पुलिस की अपील, किसी को भी मोबाइल न सौंपे
पुलिस अफसरों ने लोगों से अपील की है कि वे अपना मोबाइल फोन किसी को भी न सौंपे। मोबाइल का कोई भी दुरुपयोग कर सकता है। मोबाइल कोई भी उपयोग करे, जिसके नाम पर सिम कार्ड है और जो लगातार उपयोग कर रहे हैं, उसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पिछले साल 40 लोगों को भेजा गया जेल
पिछले साल पुलिस ने एनसीआरबी की रिपोर्ट के आधार पर 40 लोगों पर केस दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा गया था। 2020 में 28 लोगों पर कार्रवाई की गई। इस साल जनवरी से अब तक 25 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। इसमें से 20 की गिरफ्तारी हो चुकी है। बाकी लोगों की तलाश की जा रही है।
5 साल की सजा या तगड़ा जुर्माना
कोर्ट भी बच्चों और महिलाओं के संबंध में अश्लील परोसने के मामले को गंभीरता से ले रही है। सख्त फैसला दे रही है। चाइल्ड पोर्नोग्राफी में 5 साल की सजा और मोटा जुर्माना का प्रावधान है।
अजीब बहाने और तर्क
मोबाइल नंबर और नाम पता मिलने के बाद जब पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची तो सभी अजीबोगरीब बहाने बनाने लगे। किसी ने कहा उसने ऐसी कोई पोस्ट शेयर ही नहीं की। किसी ने कहा पता नहीं किसी ने मोबाइल चुपचाप लेकर मुझे फंसाने के लिए ऐसा कर दिया। किसी ने कहा उसका मोबाइल तो कई लोग उपयोग करते हैं। पुलिस ने किसी के तर्क को नहीं माना और उनके खिलाफ अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, देखिए आदेश की कॉपी   

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...

जमीन नामांतरण और डायवर्सन अब स्वतः, लोगों को बड़ी राहत

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...

पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई के हुए तबादले  

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में किया गया गिरफ्तार

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप घोटाले में जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी के के बाद...

देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

साय सरकार का प्रशासनिक विस्तार, बोर्ड और आयोगों में नई टीम, दी बधाई 

By Reporter 5 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नई नियुक्तियों को लेकर सरकार ने अहम निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन नियुक्तियों पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...

बस थोड़े से कनेर के फूल लें और देखिए क्या होगा बदलाव आपके जीवन में

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...

रायपुर में 8 जुलाई को आधुनिक थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापार को नई दिशा

By User 6 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डूमरतराई में विकसित अत्याधुनिक नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण अब 8 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस विश्वस्तरीय व्यापारिक परिसर का...

रायपुर में RDA प्रॉपर्टी बुकिंग ऑनलाइन, 121 संपत्तियां पोर्टल पर उपलब्ध

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 07 जुलाई 2026।रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब इच्छुक नागरिक घर बैठे ही प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संपत्तियों...

राज्य शासन ने एक साथ 19 राप्रसे अधिकारियों का स्थान परिवर्तन

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्य शासन ने एक साथ 19 राप्रसे अधिकारियों का स्थान परिवर्तन किया है। इसमें विजेंद्र सिंह को अयुक्त नगर निगम चिरमिरी बनाया गया है। इसी तरह राजीव पांडे को भिलाई आयुक्त से उच्च शिक्षा अपर संचालक, शशांक पांडे सोईओ...