Google Analytics Meta Pixel बाबा गुरू घासीदास के विचारों एवं सिद्धांतों को करें आत्मसात्: गुरू रूद्रकुमार - Ekhabri.com

बाबा गुरू घासीदास के विचारों एवं सिद्धांतों को करें आत्मसात्: गुरू रूद्रकुमार

सतनाम सामाजिक भवन के लिए 25 लाख रूपए की घोषणा

रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और ग्रामोद्योग मंत्री और सतनामी समाज के जगतगुरु गुरू रूद्रकुमार आज बालोद जिले में आयोजित सतनाम संदेश यात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने ने कहा कि सतनाम समाज के सभी अनुयायियों को परम पूज्य बाबा गुरू घासीदास के विचारों और सिद्धांतों को आत्मसात् कर अपने विचार एवं कर्म को स्वच्छ, सुंदर एवं उज्ज्वल बनाए। उन्होंने सतनाम पंथ के प्रवर्तक परम पूज्य बाबा गुरू घासीदास एवं अन्य गुरूओं के त्याग, तपस्या एवं उनके पावन कर्मों तथा गौरवशाली विरासत के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। मंत्री गुरू रूद्रकुमार आज जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम पाकुरभाट में सतनामी समाज द्वारा आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। मंत्री गुरू रूद्रकुमार का गुरूदर्शन, रावटी एवं सतनाम संदेश शोभायात्रा के अवसर पर बालोद जिले में सतनामी समाज के लोगों ने जगह-जगह पर आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया। इस दौरान ग्राम ओटेबंद चौक, अर्जुन्दा चौक गुण्डरदेही, ग्राम सिकोसा, ग्राम पड़कीभाट एवं जिला मुख्यालय बालोद में सतनामी समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित होकर सतनामी समाज के जगतगुरु गुरू रूद्र कुमार का स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने ग्राम सिकोसा में प्रथम महिला सांसद स्व. मिनीमाता के प्रतिमा का अनावरण भी किया।

सतनाम सामाजिक भवन के लिए 25 लाख रूपए की घोषणा भी

मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने ग्राम पाकुरभाट में आयोजित कार्यक्रम में सतनाम सामाजिक भवन के लिए 25 लाख रूपए की घोषणा भी की। उन्होंने इस कार्यक्रम के दौरान प्राप्त लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से संबंधित आवेदनों पर कार्रवाई कर उनका समुचित निराकरण सुनिश्चित करने की बात भी कही। इस अवसर पर मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने सतनामी समाज को एकता के सूत्र में पिरोए रखने के लिए जिला सतनामी समाज के कार्यों की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि समाज के लोगोें को गौरवशाली इतिहास एवं संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए। उन्होंने समाज को कुरीतियों से दूर रखने तथा समाज हित में निरंतर कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा, जिला अध्यक्ष सतनामी समाज श्री संजय बारले सहित अन्य सामाजिक प्रतिनिधियों के अलावा बड़ी संख्या में सतनामी समाज के लोग उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

जशपुर राइस मिल में भीषण आग, 12 मजदूर सुरक्षित; मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

CG News: बस्तर में दंतेश्वरी मंदिर में चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
CG News: बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी देवी के जगदलपुर स्थित मंदिर में कुछ सप्ताह पहले हुई चोरी की गुत्थी बस्तर पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में आरोपी को धर दबोचा है, पुलिस ने आरोपी की पहचान...