Google Analytics Meta Pixel नारायणपुर जिले में मलेरिया मुक्त छग अभियान का शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण, अब तक 1 लाख 42 हजार लोगों की मलेरिया जांच की - Ekhabri.com

नारायणपुर जिले में मलेरिया मुक्त छग अभियान का शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण, अब तक 1 लाख 42 हजार लोगों की मलेरिया जांच की

नारायणपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा है कि छत्तीसगढ़ मलेरिया मुक्त हो, इसी उद्देश्य के किये मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश के सभी क्षेत्रों में खासकर अंदरूनी और आदिवासी बाहुल्य ईलाकों में इस अभियान पर जोर दिया जा रहा साथ ही अन्य स्वास्थ्य सुविधायें भी दी जा रही। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बरसों से अबूझ रहे अबूझमाड़ को बूझने की शुरूआत भी कर दी है। कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी भी जिले की स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति सजग एवं संवेदनशील है। कलेक्टर श्री रघुवंशी जिले को मलेरिया से मुक्त करने तथा बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध कराने एवं अंदरूनी क्षेत्रों तक पहुंच बनाने के लिए योजना तैयार कर, कार्य को प्राथमिकता से किया जा रहा है। जिले में मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान की भी समीक्षा लगातार कर रहे हैं और अधिकारियो से कहा है कि जब जांच दल मलेरिया की जांच हेतु अदंरूनी क्षेत्रों में जाये तो मलेरिया के साथ-साथ स्कैबीज, मोतियाबिंद, टीबी, दाद-खाज-खुजली, सर्दी, खांसी सहित अन्य बीमारियों की भी लक्षण पाये जाने पर जांच करें। कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर मलेरिया जांच करने बीते दिनों स्वास्थ्य अमला लंका और हांदावाड़ा क्षेत्र में नारायणपुर जिले के अबूझ कहे जाने वाले ओरछा विकासखंड (अबूझमाड़) के धुर नक्सल प्रभावित, घने जंगलों एवं पहाड़ों को पगडंडियों के सहारे पार करते हुए गांव लंका, पदमेटा, कारंगुल और रासमेटा बीजापुर जिले से पहुंचा। स्वास्थ्य अमले में डॉ सुखराम डोरपा, खण्ड चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में उनके सहयोगी डॉ.अनुराधा नेताम, डॉ. श्यामबर सिंह, स्टाफ नर्स कु सरस्वती दुग्गा शामिल थे। स्वास्थ्य अमले द्वारा इन गांवों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने मलेरिया, स्कैबीज, मोतियाबिंद का स्क्रीनिंग एवं अन्य बीमारियों की जांच सफलतापूर्वक की और वहां के बच्चों एवं ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा एवं स्वास्थ्य परामर्श दिया।
हांदावाड़ा और लंका हैं बीहड़ क्षेत्र , जहां पहुंचने के लिए बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले को पार कर जाना पड़ता है
विदित हो कि हांदावाड़ा, लंका नारायणपुर जिले के ऐसे बीहड़़ एवं दुर्गम गांव है, जहां जाने के लिए बीजापुर और दंतेवाड़ा की ओर से नदी-नालों को पार कर पहुंचा जाता है। बारिश के दिनों में यहां स्थितियां और भी गंभीर होती है। डॉ डोरपा के नेतृत्व में यह दल भी इसी मार्ग के जरिये इन गांवों में पहुंचा और मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यकतानुसार जीवनरक्षक दवाईयों का नि:शुल्क वितरण किया। जिले में बीते 17 मई से 16 जून 2022 तक मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का संचालित किया गया, जिसमें सर्वे किये गये कुल घर, स्कूल, आश्रम, छात्रावास, पोटाकेबिन अर्द्धसैनिक बलों के कैंप आदि की संख्या 25 हजार 500 है, जिसमें 1 लाख 41 हजार 891 लोगों की मलेरिया जांच की गयी। जिले को प्राप्त 1 लाख 41 हजार 731 में से जिसमें 1 लाख 41 हजार 891 लोगों की मलेरिया जांच कर लक्ष्य पूर्ण किया जा चुका है। जांच के दौरान कुल2 हजार 566 लोग मलेरिया पॉजिटिव पाये गये, जिसमें वयस्क पुरूष 403, वयस्क महिला 472, 0 से 1 वर्श के 110, 1 से 4 वर्श के 559, 5 से 8 वर्श के 559, 9 से 14 वर्श के 463 पॉजिटिव पाये गये। वहीं 17 गर्भवती महिलायें पॉजिटिव मिली। इसी प्रकार ऐसे मलेरिया पॉजिटिव जिन्हें रेफर किया गया उनकी संख्या 19 है। अभियान के दौरान 477 घरों में मलेरिया के लार्वा पाये गये। जांच के दौरान 234 लोग टीबी रोग से ग्रसित पाये गये और 181 लोगों के बलगम जांच हेतु लिया गया। मोतियाबिंद सर्वेक्षण के दौरान 730 लोगों को कम दिखायी देने की शिकायत प्राप्त हुई। वहीं 76 लोगों ने दिखायी नहीं देना बताया। जांच के दौरान 414 लोगों ने 6 सप्ताह से अधिक खुजली होने की भी जानकारी दी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

रायपुर: केटीयूजेएम एलुमनी एसोसिएशन की पहली वार्षिक आम सभा संपन्न

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...

आज से देशभर में सस्ता होगा कमर्शियल सिलेंडर

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

तालाब में डूबे युवक को समझा था मृत, अचानक खड़े होने पर उड़े सबके होश

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जांच में आए अहम खुलासे आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...

आज भी रामायण की सीता उस किरदार को याद कर होती हैं भावुक

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
धार्मिक धारावाहिक रामायण आज भी लोगों के दिलों दिमाग में छाया हुआ है। राम सीता की जोड़ी आज भी लोगों के आंखों में समाई है और उनके लिए अपार आस्था भी है। आज भी लोग रामायण को नहीं भूल पाए...

श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...

रूफटॉप सोलर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अतिरिक्त बिजली पर मिलेगा क्रेडिट

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 जून 2026। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब उपभोक्ताओं द्वारा ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त (सरप्लस) सोलर बिजली को...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *