रायपुर, 1 जनवरी 2025: नए साल के पहले दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रालय में सभी विभागों के सचिवों और विभागाध्यक्षों की बैठक ली। उन्होंने प्रशासनिक कामकाज में कसावट लाने, पारदर्शिता बनाए रखने और आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से समय पर कार्यालय पहुंचने और अपने दायित्वों को पूरी मुस्तैदी से निभाने की अपील की।
रजत जयंती वर्ष पर विशेष अभियान की तैयारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2025 छत्तीसगढ़ का रजत जयंती वर्ष है, जो राज्य के लिए विशेष महत्व रखता है। इस अवसर पर सभी अधिकारियों को उत्साह और निष्ठा के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करने की सलाह दी। उन्होंने लंबित फाइलों को शीघ्र निपटाने और ई-ऑफिस प्रणाली को पूरी तरह लागू करने के निर्देश दिए।
विभागीय कार्यों की नियमित समीक्षा पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे खुद विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगे। उन्होंने सभी सचिवों को हर महीने वर्चुअल समीक्षा और हर तीन महीने में भौतिक समीक्षा करने का निर्देश दिया। बड़ी योजनाओं में आ रही बाधाओं को समय पर दूर करने और इसकी जानकारी मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव को देने की हिदायत दी।
औद्योगिक निवेश और कानून व्यवस्था पर फोकस
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में निवेश का माहौल अच्छा है और नई औद्योगिक नीति का लाभ अधिकतम निवेशकों तक पहुंचाने की आवश्यकता है। कानून व्यवस्था की मजबूती पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति स्थापना और शासन की योजनाओं को इन क्षेत्रों तक पहुंचाने के प्रयासों की सराहना की।
सड़क सुरक्षा और नशा रोकथाम पर विशेष ध्यान
मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाने और अन्य राज्यों से नशीली सामग्री की तस्करी पर सख्ती से रोक लगाने की बात कही।
बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...