झाँसी से अमृतसर जा रही ताज एक्सप्रेस ट्रेन में संदिग्ध वस्तु होने की सूचना से खलबली मच गई। ट्रेन को मथुरा जंक्शन पर रुकवाकर कोच खाली कराए गए। जीआरपी और आरपीएफ चेकिंग में जुटीं हैं।
ताज एक्सप्रेस के आगरा से निकलने के बाद किसी व्यक्ति ने आगरा में सूचना दी कि ट्रेन में संदिग्ध वस्तु रखी है। इसकी सूचना मथुरा कंट्रोल रूम को दी गई। करीब आठ बजे ट्रेन मथुरा जंक्शन पहुंची तो उसे रुकवाकर जांच की गई।
ट्रेन की सारी बोगियां खाली कराई गईं। अचानक बोगी खाली कराने के कारण यात्री भी डर गए। करीब एक घण्टे से अधिक समय तक ट्रेन को रोका गया। लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। रात सवा बजे भी चेकिंग जारी थी। बाद में कुछ नहीं मिलने पर ट्रेन को रवाना किया गया।










