दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने नकली दवा बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सीरियाई नागरिक सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि कैंसर और शुगर की बीमारी में इस्तेमाल होने वाली नकली दवा बनाने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह से सभी आरोपियों के संबंध हैं।
दिल्ली पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीरियाई नागरिक मोनिर अहमद (54) तुर्की, मिस्र और भारत में दवाओं की आपूर्ति करता था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की पहचान नवीन आर्य (40), सौरभ गर्ग (34) और करण खानेजा (27) के रूप में हुई है।
दिल्ली पुलिस साइबर सेल और क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि दिल्ली एनसीआर में कुछ दवा विक्रेता और थोक विक्रेता अवैध रूप से नकली और अपंजीकृत जीवन रक्षक दवाएं बेच रहे हैं। पुलिस ने करोड़ों रुपये की कैंसर और मधुमेह में इस्तेमाल होने वाली कई अंतरराष्ट्रीय ब्रांड लाइफ सेविंग्स की दवाइयां जब्त की।
पुलिस उपायुक्त क्राइम राकेश पावरिया ने कहा, ‘पुलिस टीम ने भागीरथ पैलेस स्थित श्री राम इंटरनेशनल ट्रेडर्स पर छापा मारा, जहां बिक्री और सप्लाई के लिए विभिन्न आयातित दवाओं के साथ- अन्य व्यापारिक स्टॉक मिला, जिसकी कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये थी। क्राइम ब्रांच की टीम ने फर्जी स्टॉक को जब्त कर लिया।
दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम को कार्रवाई के दौरान पता चला कि दुकान का मालिक आर्य नकली और अपंजीकृत जीवन रक्षक दवाएं बेच रहा था। इसके बाद दरियागंज स्थित एक अलग दवा विक्रेता टेरी व्हाइट लाइफ केयर पर एक और छापेमारी की गई।
डीसीपी ने बताया कि दुकान की तलाशी के दौरान बिक्री और वितरण के उद्देश्य से विभिन्न आयातित दवाओं के संदिग्ध स्टॉक के साथ लगभग 2.5 करोड़ रुपये मूल्य की अन्य दवाइयां पाई गईं। टेरी व्हाइट लाइफ केयर भी अवैध रूप से नकली और अपंजीकृत जीवन रक्षक दवाएं बेच रहा था। जांच के दौरान पता चला कि यह गिरोह विदेशी नागरिकों की मिलीभगत से चल रहा है।
डीसीपी ने बताया कि सीरिया का एक विदेशी नागरिक नकली दवाओं की डील के लिए दिल्ली आ रहा है। 14 मई को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जाल बिछाया गया और मोनिर अहमद को पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह तुर्की, मिस्र की दवाओं को भारत में और भारत की दवाओं को तुर्की और मिस्र के बाजार में आपूर्ति करता था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 4, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 04 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा नियंत्रण, डिजिटल अवसंरचना, स्टार्टअप, नगरीय विकास...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By User 6 /
February 5, 2026 /
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By User 6 /
February 4, 2026 /
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की मियाद दो दिनों के लिए बढ़ाई गई है. इस बीच कवर्धा में धान पर अजब गजब बयान देने वाले डीएमओ अभिषेक मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई हुई है. उन्होंने कवर्धा में 7 करोड़ रुपये के...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...
By Reporter 1 /
February 7, 2026 /
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By User 6 /
February 4, 2026 /
Kawasi Lakhma Bail : आज एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा आज जेल से रिहा होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें शर्तों के साथ अंतरिम जमानत प्रदान की है,...