भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने फिर से अंतरिक्ष का सफर तय किया है। स्पेस स्टेशन में पहुंचते ही उन्होंने डांस शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर सुनीता विलियम्स के डांस को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। लोग इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं।
भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर के इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन 6 जून पहुंची। सुनीता विलियम्स साल 2007 और साल 2012 में अंतरिक्ष की यात्रा कर चुकी हैं। यह उनकी तीसरी यात्रा है। अमेरिका के फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से लॉन्चिंग के 26 घंटे बाद सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को बोइंग स्पेसक्राफ्ट ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचा दिया।
स्पेस स्टेशन पहुंचते ही सुनीता विलियम्स ने डांस करके इस बात का जश्न मनाया। डांस करने के बाद उन्होंने अंतरिक्ष में मौजूद बाकी सही यात्रियों को गले भी लगाया। सुनीता विलियम्स और उनके सहयात्री बुच विल्मोर का स्वागत स्टेशन पर घंटी बजाकर किया गया। सोशल मीडिय पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
गौर हो कि बोइंग का स्टारलाइनर मिशन 5 जून को लॉन्च हुआ था। बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स दोनों एस्ट्रोनॉट्स बोइंग के स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट से अंतरिक्ष में जाने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री बन गए हैं। दोनों पृथ्वी पर वापस आने से पहले तकरीबन सात दिन तक एक्सपेडिशन 71 क्रू के साथ अंतरिक्ष में रहेंगे और मिलकर साथ काम करेंगे।
वायरल वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफार्म एक्स पर नासा ने अपने अधिकारिक के हैंडल @NASA ने शेयर किया है, जिसे 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस पर लोगों के काफ़ी कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है ‘मुझे इनके लिए काफी खुशी हो रही है।’ एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है ‘धन्यवाद मैम दुनिया की सभी महिलाओं को रिप्रेजेंट करने के लिए.’ एक और यूजर ने लिखना है ‘ स्पेस स्टेशन क्यों न हमेशा मेरी बेटी के बेडरूम से ज्यादा गन्दा दिखता है?’
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By User 6 /
October 23, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By User 6 /
October 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...
By User 6 /
October 23, 2026 /
तिब्बत में वीरवार रात आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई। रिक्टर स्केल पर 7.0 तीव्रता के इस भूकंप के कारण 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 54 अन्य घायल हो गए। भूकंप के तेज झटकों से स्थानीय इलाकों...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By User 6 /
October 24, 2026 /
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी। छत्तीसगढ़ के चिरमिरी में आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां अनियंत्रित होकर एक जायलो गाड़ी खाई में जा गिरी। हादसे में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल चिरमिरी में...