डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद दुनियाभर में टैरिफ वॉर को लेकर घमासान मचा हुआ है। भारत-अमेरिका भी ट्रेड पर बातचीत कर रहे हैं। इन सब के बीच भारत सरकार अमेरिका के साथ चल रही व्यापार वार्ता के तहत हार्ले-डेविडसन मोटरसाइकिल, बॉर्बन व्हिस्की और कैलिफोर्निया वाइन पर इंपोर्ट ड्यूटी कम करने पर विचार कर रही है।
एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले बताया कि दोनों देश कुछ उत्पादों पर टैरिफ को और कम करने साथ ही व्यापार संबंधों को बढ़ावा देने के लिए बातचीत कर रहे हैं। सरकार ने इससे पहले हार्ले-डेविडसन मोटरसाइकिलों पर आयात शुल्क 50 प्रतिशत से घटाकर 40 प्रतिशत कर दिया था। अब टैरिफ को और कम करने के लिए चर्चा चल रही है, जिससे बाजार में ये प्रीमियम बाइक और भी सस्ती हो सकेंगी।
इसी तरह, बॉर्बन व्हिस्की पर आयात शुल्क को पिछले दिनों 150 फीसदी से घटाकर 100 फीसदी कर दिया गया था और अधिकारी अब दोनों देशों के बीच व्यापार को और अधिक सुचारू बनाने के लिए इसमें एक और कटौती पर विचार कर रहे हैं। साथ ही कैलिफोर्नियाई वाइन भी इस बातचीत का हिस्सा है।
ट्रे़ड टॉक बाइक और व्हिस्की तक ही सीमित नहीं है। अधिकारी भारत को दवा उत्पादों और रसायनों के अमेरिकी निर्यात के विस्तार पर भी चर्चा कर रहे हैं। अमेरिका भारत के बढ़ते फार्मास्यूटिकल फील्ड में अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने का इच्छुक है, जबकि भारत अमेरिका को अपने निर्यात के लिए अनुकूल शर्तें सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा है।
हाल के सालों में अमेरिका से भारत के दवा उत्पादों के आयात में बदलाव देखने को मिला है। 2020-21 में आयात 2,26,728.33 लाख रुपये रहा जो 2021-22 में 78.8 प्रतिशत बढ़कर 4,05,317.35 लाख रुपये हो गया। हालांकि, 2022-23 में आयात 27.5 प्रतिशत घटकर 2,93,642.57 लाख रुपये रह गया। 2023 में यह रुझान फिर से बदल गया, आयात 10.8 प्रतिशत बढ़कर 3,25,500.17 लाख रुपये हो गया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 11, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्रिपरिषद ने...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Rakesh Soni /
February 11, 2026 /
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By User 6 /
February 10, 2026 /
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...