Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में इसरो की तकनीक से बढ़ेगा पारदर्शी शासन और रोजगार - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में इसरो की तकनीक से बढ़ेगा पारदर्शी शासन और रोजगार

रायपुर, 08 अक्टूबर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से इसरो अहमदाबाद केंद्र के निदेशक डॉ. एन. एम. देसाई के नेतृत्व में अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट की। बैठक में छत्तीसगढ़ की इसरो मिशन में भागीदारी, युवाओं के लिए अवसर, तथा शासन में तकनीकी दक्षता बढ़ाने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसरो की उपलब्धियाँ हर भारतवासी के लिए गर्व का विषय हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में जो ऊँचाइयाँ हासिल की हैं, वह युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार नवाचार और तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा दे रही है ताकि प्रदेश के युवा भी अंतरिक्ष विज्ञान में अपनी भूमिका निभा सकें।

 

मुख्यमंत्री ने इसरो से आग्रह किया कि प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएँ, जिससे उन्हें स्पेस टेक्नोलॉजी की व्यावहारिक जानकारी मिल सके। उन्होंने बताया कि इसरो की तकनीक का उपयोग कृषि, खनन, भू-अतिक्रमण की निगरानी और धान खरीदी के दौरान पारदर्शिता लाने में किया जा सकता है।

 

बैठक के दौरान इसरो अहमदाबाद केंद्र के निदेशक डॉ. एन. एम. देसाई ने मुख्यमंत्री को इसरो की चल रही परियोजनाओं और युवाओं के लिए संचालित नवाचार कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों को छत्तीसगढ़ में भी विस्तारित करने की योजना है। इस दौरान प्रदेश में एक ‘स्पेस गैलरी’ की स्थापना को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई।

डॉ. देसाई ने मुख्यमंत्री को इसरो अहमदाबाद केंद्र भ्रमण के लिए आमंत्रित किया और हाल ही में लॉन्च किए गए उपग्रहों तथा मिशन चंद्रयान की प्रतिकृतियाँ स्मृति स्वरूप भेंट कीं।

Read Also  Breaking news: मंत्रालय में सचिवस्तर में परिवर्तन किया गया

 

भगवान मधेश्वर की तस्वीर देखकर वैज्ञानिक हुए अभिभूत

 

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित बैठक के दौरान वैज्ञानिकों ने भगवान मधेश्वर की तस्वीर देखी और उसकी भव्यता से अभिभूत हो गए। मुख्यमंत्री ने बताया कि जशपुर जिले में स्थित मधेश्वर पहाड़ पर भगवान शिव का विशाल प्राकृतिक शिवलिंग स्वरूप पूजित है, जो छत्तीसगढ़ की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने सभी वैज्ञानिकों को भगवान मधेश्वर के छायाचित्र स्मृति स्वरूप भेंट किए।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव राहुल भगत, सचिव रीना बाबा साहब कंगाले, डॉ. एस. भारतीदासन, विजय दयाराम के., विनीत नंदनवार सहित इसरो के वैज्ञानिक डॉ. डी. के. पटेल, डॉ. दीपक कुमार सिंह और कलेक्टर गौरव कुमार सिंह उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *