भारतीय आलराउंडर रवींद्र जडेजा 24 जनवरी से चेन्न्ई में तमिलनाडु के खिलाफ शुरू होने वाले सौराष्ट्र के रणजी ट्राफी फाइनल राउंड में वापसी के लिए तैयार हैं। वह घुटने की सर्जरी कराने के लिए पिछले साल सितंबर में एशिया कप से हट गए थे।
जडेजा इस समय राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं और उन्हें नौ फरवरी से नागपुर में आस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली चार मैचों की सीरीज के पहले दो टेस्ट के लिए 17 सदस्यीय टीम में चुना गया है। हालांकि उनकी उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर करेगी और जडेजा के फिट होने पर फैसला चार दिवसीय रणजी ट्राफी मैच के दौरान ही लिए जाने की संभावना है। सौराष्ट्र क्रिकेट संघ (एससीए) के अध्यक्ष जयदेव शाह ने कहा,”अच्छा होगा, अगर जडेजा सौराष्ट्र के लिए खेलता है। शायद वह खेलेगा, लेकिन मुझे इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं है।”
रिपोर्ट के अनुसार जडेजा ने इस हफ्ते के शुरू में गेंदबाजी और बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया था क्योंकि वह एनसीए में अपना रिहैबिलिटेशन खत्म करने की ओर हैं। इस बाएं हाथ के बल्लेबाज को भारतीय लाइनअप में मध्यक्रम में पांचवें या छठे नंबर पर महत्वपूर्ण खिलाड़ी के तौर पर देखा जा रहा है, विशेषकर रिषभ पंत की अनुपस्थिति में। साथ ही उनकी बाएं हाथ की स्पिन भी चार मैचों की सीरीज में शीर्ष आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के साथ उपयोगी साबित हो सकती है।
इस सीरीज से भारत का विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में फाइनल में लगातार दूसरी बार पहुंचना तय होगा। आस्ट्रेलिया के खिलाफ 2016-17 सीरीज में जडेजा ने अहम भूमिका अदा की थी जिसमें उन्हें 25 विकेट चटकाने और 127 रन बनाने के लिए प्लेयर आफ द सीरीज चुना गया था जिससे भारत ने वापसी करते हुए 2-1 से यादगार जीत दर्ज की थी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...
By User 6 /
April 1, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
By User 6 /
March 31, 2026 /
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
April 2, 2026 /
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया। अमित जोगी...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...
By User 6 /
March 31, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...