दुर्ग जिले की नगर पंचायत उतई गंदा पानी पीने से पीलिया फैलने का मामला सामने आया है। बीते करीब एक महीने से इलाके में लगातार पीलिया के मरीज मिल रहे हैं, जिससे नगर पंचायत के के वार्ड क्रमांक 14 और 15 में हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नालियों में भरे गंदे पानी के कारण घरों और सार्वजनिक हैंडपंपों के जलस्रोत दूषित हो गए। इसके चलते बदबूदार पानी आने की शिकायतें मिल रही थीं। शुरुआत में कुछ परिवारों ने इसे घरेलू समस्या समझा, लेकिन धीरे-धीरे पूरे मोहल्ले में एक जैसे लक्षण दिखाई देने लगे।
सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। टीम ने करीब 20 मरीजों के घर जाकर स्थिति का जायजा लिया। जांच में पाया गया कि अधिकांश परिवार बोरिंग या हैंडपंप के पानी का उपयोग कर रहे थे। एहतियातन वार्ड के एक हैंडपंप को बंद कर दिया गया है। सभी संदिग्ध जलस्रोतों के पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, वार्ड 14 में पहले 12 पीलिया मरीज सामने आए थे। जांच के बाद एक बोरिंग को संक्रमण का स्रोत मानते हुए तत्काल बंद कर दिया गया। वहीं वार्ड 15 में एक घर में रहने वाले 12 लोगों में से तीन लोग पीलिया से पीड़ित पाए गए हैं। आसपास के घरों के पानी के भी सैंपल लिए गए हैं, हालांकि अन्य मरीज नहीं मिले हैं।
बीएमओ डॉ. देवेंद्र बेलचंदन ने बताया कि प्रभावित घरों का निरीक्षण किया गया है। हाल ही में दो नए घरों में हल्के लक्षण पाए गए थे, लेकिन उनकी स्थिति सामान्य है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्लोरीन टैबलेट और आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया है। लोगों को केवल उबला हुआ पानी पीने की सलाह दी गई है। मितानिनों द्वारा घर-घर सर्वे कर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया। परिषद ने विश्वविद्यालय में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, छात्र समस्याओं और भ्रष्टाचार...
By User 6 /
June 3, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि यदि परिवार का कोई अन्य सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत है, तब भी अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता. अदालत ने कहा कि ऐसे...
By User 6 /
June 3, 2026 /
छत्तीसगढ़ : लाखों महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। योजना की 28वीं किस्त जून महीने में जारी होने की उम्मीद है, जिसे लेकर लाभार्थियों में उत्सुकता बनी हुई है। यदि आप भी इस...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूटने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने पहले मिर्ची पाउडर का सहारा लिया। आरोपियों ने रास्ता रोककर नकदी से...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकारी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी अब पूंजी बाजार की ओर कदम बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी आईपीओ लाने की योजना पर काम कर रही है, जिसके लिए उच्च...
By User 6 /
June 4, 2026 /
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के पॉजिटिव होने के लोग हड़बड़ा गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस दौरान अलर्ट मोड पर...
By User 6 /
June 4, 2026 /
केरल।देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने...
By User 6 /
June 4, 2026 /
रायपुर : शेयर बाजार और आईपीओ निवेश के नाम पर बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगों ने एक कारोबारी और उसके परिचित निवेशकों से 84 लाख 63 हजार रुपये से अधिक की...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर, 01 जून 2026।कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में छत्तीसगढ़ का धमतरी जिला एक ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ देशभर में मिसाल बन गया है। जिले में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (PACS) के...
By User 6 /
June 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं, जिसके चलते अगले पांच दिनों तक बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहने की संभावना...