रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन में शुक्रवार की रात को चेकिंग के दौरान रेलवे सुरक्षा बल को एक यात्री के बैग की तलाशी में 52.76 लाख के सोने-चांदी के जेवर मिले। यात्री के पास इन जेवरों से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिलने पर उसे जब्त कर आयकर विभाग के आयुक्त को इसकी सूचना दी गई। मामले की जांच आयकर विभाग कर रहा है। चुनाव के दौरान ट्रेनों से हथियार, विस्फोटक पदार्थ, नकदी, शराब, मादक पदार्थ, सोना-चांदी आदि की तस्करी की आशंका बनी रहती है, जिसे रोकने के लिए जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार की रात को 9.40 बजे रेलवे सुरक्षा पोस्ट, मंडल टास्क टीम, एसआइबी और सीआइबी के अधिकारी जवानों के साथ प्लेटफार्मों और आने-जाने वाली ट्रेनों की जांच कर रहे थे। प्लेटफार्म नंबर पांच-छह पर दुर्ग छोर में ट्रेन नंबर 18029 कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस के कोच बी-2 के पास सक्ती जिले के हाउस नंबर 162, वार्ड नंबर 12, झूल कदम मुख्य मार्ग निवासी अविनाश अग्रवाल (41) था। उसके पास रखे काले रंग के एक ट्राली बैग, एक लाल-काले रंग के पिठ्ठू बैग की जांच की गई तो सोने के करीब 590 ग्राम जेवर मिले। इनमें मंगल सूत्र, नेकलेस, लाकेट, अंगूठी, चेन, रिंग, ब्रेसलेट, फुल्ली, बाली और चांदी के पायल, कंगन, कड़ा, बिछिया, मूर्ति, सिक्के आदि शामिल हैं। रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों ने इन जेवरों की अनुमानित कीमत 52 लाख 76 हजार 660 रुपये आंकी। जेवरों से संबंधित दस्तावेज नहीं दे पाने पर पोस्ट प्रभारी मनोरंजन मुखर्जी ने इसकी सूचना राज्य कर आयुक्त दी। उनके निर्देश पर जेवरों को जब्त कर लिया गया। रेलवे सुरक्षा बल के साथ ही आयकर विभाग अविनाश अग्रवाल से विस्तृत पूछताछ कर रहे हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 27, 2026 /
रायपुर, 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक और मानवीय पहल सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए...
By User 6 /
July 27, 2026 /
रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के एक साथ सात वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला होने की खबर सामने आई है. इसके लिए आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल में एपीसीसीएफ संजीता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी...
By User 6 /
July 27, 2026 /
रायपुर, 27 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार वनमंडल द्वारा वन्यजीव संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोनबरसा वन विहार में “सांपों के साथ सह-अस्तित्व : स्नेक रेस्क्यू एंड अवेयरनेस वर्कशॉप-2026”का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य...
By User 6 /
July 27, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले के घटना कोतबा चैकी क्षेत्र के बैगाबहार से बेहद गंभीर खबर सामने आई है जिसमें आरोपी ने पहले बिछड़े को मारा और फिर उसके बाद उसके टुकड़े कर बेचने की कोशिश में थे. पुलिस को मिली मुखबिर...
By User 6 /
July 27, 2026 /
रायपुर, 27 जुलाई 2026।पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए...
By User 6 /
July 28, 2026 /
नई दिल्ली. जापान में मंगलवार को 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, कुमामोटो प्रांत में रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. अनुमान है कि यह अब...
By User 6 /
July 27, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने विधायक अनुज शर्मा को बड़ी राहत दी है। सोशल मीडिया पर बढ़ती ऑनलाइन ट्रोलिंग और मानहानि के मामलों के बीच एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। पद्मश्री एवं विधायक अनुज शर्मा की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट...
By User 6 /
July 28, 2026 /
रायपुर, 27 जुलाई 2026।कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में हर्ष का माहौल...
By User 6 /
July 27, 2026 /
आने वाले दिनों में मंगल गोचर मिथुन राशि में होने जा रहा है। मंगल 2 अगस्त को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और 18 सितंबर तक इसी राशि में गोचर करेंगे। मंगल का यह गोचर कई राशियों के लिए लाभकारी...
By User 6 /
July 29, 2026 /
रायपुर, 28 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और जनकेंद्रित बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं...