Google Analytics Meta Pixel कोरबा: डिप्टी रेंजर की हत्या करने पति और प्रेमी ने दी थी सुपारी, 7 गिरफ्तार - Ekhabri.com

कोरबा: डिप्टी रेंजर की हत्या करने पति और प्रेमी ने दी थी सुपारी, 7 गिरफ्तार

कोरबा। कसनिया पुराने बैरियर के निकट मिली डिप्टी रेंजर की लाश की गुत्थी पुलिस पे सुलझा ली है। उसकी हत्या करने के लिए उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने ढाई लाख की सुपारी दी थी। नौकरी, संपत्ति और पैतृक जमीन को हथियाने पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर डिप्टी रेंजर की हत्या की सुपारी ढाई लाख रुपए में दी थी। देह व्यापार में लिप्त सुपारी लेने वाली महिला ने अपने प्रेमी व अन्य युवकों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।
कटघोरा थाना अंतर्गत कसनिया पुराने बैरियर के निकट मिली थी लाश
कटघोरा थाना अंतर्गत कसनिया पुराने बैरियर के निकट डिप्टी रेंजर का शव शनिवार को पड़ा मिला था। उसके कान और मुंह में खून के निशान थे। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि डिप्टी रेंजर कंचन पाटले कटघोरा वन मंडल अंतर्गत कसनिया में पदस्थ थे। रोज की तरह 13 मार्च को खाना खाकर रात को ड्यूटी के लिए वो निकले थे। लेकिन रात 9 बजे के बाद अचानक उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। परिजनों ने जब उनकी तलाश की तो पुराना बैरियर के पास रोड के बाजू में उनका शव पड़ा हुआ मिला। घटना की जानकारी जैसे ही कटघोरा पुलिस को मिली पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की खोजबीन शुरू की गई। फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क़वाड की मदद से पुलिस ने जांच की कार्रवाई आगे बढ़ाई। इस बीच साइबर टीम को भी लगाया गया। घटनास्थल पर पुलिस को कुछ ऐसे साक्ष्य मिले जिससे पुलिस को यह मामला हत्या का प्रतीत हुआ। इस आधार पर पुलिस मृतक की पत् नी संतोषी पाटले तथा साढू नरेंद्र टंडन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। साइबर सेल से मृतक पंचराम के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर रखा गया। मृतक का साढू काफी शातिर था और लगातार पुलिस को दिग्भ्रमित कर रहा था।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
पुलिस के कड़ी पूछताछ के दौरान उसने घटना की जानकारी दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के जबड़े में सांघातिक चोट और अत्यधिक रक्तस्राव साथ ही जहर की वजह से मौत होना पाया गया था। आरोपी नरेंद्र टंडन ने बताया कि कंचराम पाटले अपने बड़े भाई पंचराम की मृत्यु के बाद उसकी पत्नी लक्ष्मीन बाई को पत्नी बनाया था। उसकी बड़ी पुत्री कुमारी ज्योति (24 वर्ष) मिर्गी रोग से पीडि़त थी। मृतक के साथ ही रहती थी। लक्ष्मी बाई की मृत्यु 10 साल पहले हो गई है। जिसके बाद वह संतोषी बाई को 4 साल पहले चूड़ी पहना कर पत्नी बनाया था। उसके दो बच्चे हैं। आरोपी नरेंद्र संतोषी का जीजा है। मृतक की पत्नी का अपने जीजा के साथ अवैध संबंध था। इसकी जानकारी मृतक को हो गई थी। बताया जा रहा है कि नरेंद्र अपने साढू से पैसे लेकर अपने नाम से ट्रैक्टर खरीद लिया और उसे बाद में मृतक को बिना बताए बेच भी दिया था। संतोषी ने अपने सौतन के जेवरों को ले जाकर अपने जीजा को दे दिए थे। कंचराम डिप्टी रेंजर था, जिसकी वजह से उसकी आय अच्छी थी। साथ ही पैतृक भूमि भी थी। गांव में पक्का मकान था। मृतक की संपत्ति पर नरेंद्र की नजर थी, उसे संतोषी के साथ मिलकर उसके नौकरी एवं पेंशन तथा पैतृक जमीन को हथियाने की योजना बनाई। योजना के मुताबिक संतोषी पति से लड़ाई झगड़ा कर नरेंद्र टंडन के पास चली गई। इन दोनों ने अपने मकसद को अंजाम तक पहुंचाने के लिए राजेश जांगरे उर्फ राजू से संपर्क किया । उन्होंने बिलासपुर में रहने वाली देह व्यापार में लिप्त महिला पूर्णिमा साहू से संपर्क किया। महिला ने अपने प्रेमी कमल कुमार के साथ नरेंद्र टंडन व राजेश से मिलने पहुंचे। पूर्णिमा झाड़-फूंक से उसे मारने के लिए तैयार हो गई। इस काम के लिए उन्हें ढाई लाख रुपए मांगे। योजना के मुताबिक पूर्णिमा ने मृतक का मोबाइल नंबर एवं जहरीला पाउडर की पुडिय़ा लेकर उसकी भतीजी ज्योति के मिर्गी इलाज के लिए बैगा लेकर आने की बात कर कर उससे संपर्क की। बताया जा रहा है कि बिलासपुर निवासी राम कुमार श्रीवास की कार क्रमांक सीजी 10 एडी 8804 में कार मालिक कोनी निवासी राम कुमार सेवक, कमल कुमार धोरी, ऋषि कुमार कौशिक, पूर्णिमा साहू बिलासपुर से कटघोरा के कसनिया पहुंचे। पूर्णिमा ने मोबाइल पर डिप्टी रेंजर कंचराम से संपर्क कर उसे बताया कि वह उसकी भतीजी का इलाज कराने के लिए बैगा लेकर पहुंची है। वह ड्यूटी स्थल से बाहर आकर उसे मिले। कंचराम उसकी बातों में आकर रोड के पास जैसे ही पहुंचा आरोपियों ने उसे बलपूर्वक पकड़कर कार के अंदर बैठाया और उसे जबरदस्ती जहरीला पाउडर घोलकर पिला दिया। कार में उपस्थित अन्य आरोपियों ने उसके नाक व मुंह को दबा दिए। जिसके पश्चात लगभग एक से डेढ़ किलोमीटर की दूर ले गए और पुराना बैरियर के पास रोड किनारे उसे फेंक दिए। घटना के मास्टरमाइंड नरेंद्र टंडन ने टंगली से मुंह में सांघातिक वार किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

भाजपा के दावे खोखले, कल दुर्ग से हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे रायपुर: अरुण वोरा

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

अप्रैल में 14 ट्रेनें रद्द: छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा झटका

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...

19 मार्च से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि, इस दिन से विक्रम संवत 2083

By User 6 / March 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में शामिल Chaitra Navratri इस वर्ष 19 मार्च 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार इसी दिन से Vikram Samvat 2083 की भी शुरुआत होगी, जिसे सिद्धार्थ संवत के नाम से...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...