जांजगीर चांपा: सक्ती जिला अंतर्गत आने वाले जैजैपुर स्थित शराब दुकान में कार्यरत एक प्लेसमेंट कर्मचारी द्वारा आत्मदाह का प्रयास किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना शराब दुकान परिसर के सामने की बताई जा रही है, जहां कर्मचारी ने यह कदम उठाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों की सतर्कता से उसे तत्काल बचा लिया गया।घटना के बाद कर्मचारी को तुरंत इलाज के लिए जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।आत्मदाह का प्रयास करने वाले कर्मचारी की पहचान आकाश कर्ष के रूप में हुई है, जो जैजैपुर शराब दुकान में सेल्समैन के पद पर कार्यरत है। बताया जा रहा है कि घटना से पहले कर्मचारी ने एक पत्र लिखा था, जिसमें उसने मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। इससे आबकारी विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली और अपने ही विभाग के छोटे कर्मचारियों के प्रति उदासिन रवैया को दर्शाता है, आखिर बिना किसी शिकायत या फिर गड़बड़ी पाए जाने के बावजूद भी किस तरह से प्लेसमेंट एजेंसी कर्मचारियों को बेवजह परेशान कर रही है। जबकि इन अधिकारियों को पता है शराब डुकन में नौकरी करना कितना कठिन काम होता है।
ट्रांसफर की धमकी और पैसों की मांग का आरोप
पत्र में उल्लेख है कि आकाश कर्ष को जैजैपुर से सक्ती स्थानांतरण की धमकी दी जा रही थी तथा उससे पैसों की मांग कर मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। पीड़ित कर्मचारी ने इस प्रताड़ना के लिए जिला आबकारी विभाग के कुछ अधिकारियों और प्लेसमेंट एजेंसी को जिम्मेदार ठहराया है।










