4 जून 2024 | रायपुर – बृजमोहन अग्रवाल ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार विकास उपाध्याय को 5,75,285 वोटों से हराया है। बृजमोहन ने छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की है।



अपनी इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय बृजमोहन अग्रवाल ने पार्टी नेतृत्व, समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों और रायपुर लोकसभा क्षेत्र की जनता को दिया। उन्होंने कहा कि यह पहला मौका है जब उन्हें दिल्ली में रायपुर का नेतृत्व करने का अवसर मिल रहा है और वे जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरने की कोशिश करेंगे।










