Google Analytics Meta Pixel रायपुर में 53 साल से विशाल दशानन बनाते आ रहे हैं लुंबा - Ekhabri.com

रायपुर में 53 साल से विशाल दशानन बनाते आ रहे हैं लुंबा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रदेश का सबसे बड़ा रावण का पुतला बनाया जाता है। लाखों लोगों की मौजूदगी में भव्य कार्यक्रम के बीच रावण दहन होता है । असत्य पर सत्य की जीत का नजारा जनता देखती है। जय जय श्रीराम के नारे लगाकर लोग दशहरा का पर्व मनाते हैं । पिछले 53 सालों से इस त्यौहार की भव्यता एक शख्स के कंधों पर टिकी है। नाम है राजपाल लुंबा, यही वह शख्स है जो छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा रावण पुतला बनाते हैं। 79 साल के लुंबा बंगाल में जन्मे। रेलवे में नौकरी लगी तो छत्तीसगढ़ पोस्टिंग मिली। छत्तीसगढ़ आए तो फिर यहीं के होकर रह गए। लुंबा खुद को जितना बंगाली मानते हैं उतना ही छत्तीसगढ़िया भी। युवा थे तो रेलवे की कॉलोनी में होने वाले दशहरा उत्सव में दोस्तों की टीम के साथ रावण का पुतला बनाया करते थे। देखते ही देखते जुनून कला में बदल गया और अब इस साल 111 फीट का दशानन बनाया है। लुंबा बताते हैं कि बचपन में पड़ोस में रहने वाले तेलुगु परिवार में रावण का पुतला बनाते उन्होंने देखा था । रायपुर में ही कई रामलीलाएं देखीं, राम कथाएं सुनी तब से दशहरा का त्यौहार लुंबा का फेवरेट त्यौहार बन गया। वह एक वॉलिंटियर की तरह इसके आयोजनों में भाग लेने लगे। साल 1970 में रायपुर की रेलवे कॉलोनी नेशनल क्लब बनाया गया, पहली बार 30 फीट का रावण तैयार किया गया । 1974 के बाद नेशनल क्लब के दशहरा आयोजन ने बड़ा रूप ले लिया और तबसे भव्य दशहरा कार्यक्रम में लुंबा और नेशनल क्लब के सदस्य ही रावण तैयार करते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर बरकरार, जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...

मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला…विवादित जमीन खरीदने वालों के लिए सख्त संदेश

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

रायपुर: सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों का असर…कामकाज हुआ सुस्त…मार्च-अप्रैल की शुरुआत में दफ्तरों में सुस्ती

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...