महाशिवरात्रि की धूम पूरे देश में दिखाई दे रही है। पूरे देश में मौजूद शिव मंदिरों में आज सुबह से ही बाबा के दर्शन को आतुर शिवभक्तों की भीड़ दिखाई पड़ रही है। चारों ओर शिव भक्ति के गीत सुनाई दे रहे है। वहीं, इस अवसर पर मध्य प्रदेश के महाकाल ज्योतिर्लिंग मंदिर और ओंकारेश्वर-ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में आरती की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
भारी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु
मंदसौर के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर, भोपाल के करीब भोजपुर शिव मंदिर, ग्वालियर के अचलेश्वर महादेव मंदिर और इंदौर के देवगुराड़िया मंदिर में श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। राज्य के सभी जिलों में शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाने की तैयारी है। इधर, उज्जैन के महाकाल मंदिर के साथ ही खंडवा जिले के ओंकारेश्वर, मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर में रात से ही भक्तों की कतारें लगना शुरू हो गई थी।
पीएम मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं
पीएम मोदी ने महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि का यह महापर्व सभी के जीवन में खुशियां लेकर आए।
देश के मेरे सभी परिवारजनों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह महापर्व हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा लेकर आए और अमृतकाल में देश के संकल्पों को भी नई शक्ति प्रदान करे। जय भोलेनाथ!- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
काशी विश्वनाथ मंदिर में की गई आरती
महाशिवरात्रि के अवसर पर वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में आरती की गई। वहीं, श्रद्धालुओं ने प्रयागराज में महाशिवरात्रि के अवसर पर संगम घाट पर पूजा और स्नान किया। इधर, अयोध्या के नागेश्वर नाथ मंदिर में भी भक्तों ने पूजा की।
श्री महाकालेश्वर मंदिर में की गई आरती
पूरब से लेकर पश्चिम और उत्तर से लेकर दक्षिण तक देश के सभी मंदिरों में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। महाशिवरात्रि के अवसर पर भक्तों ने आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में रामलिंगेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। वहीं, पंजाब के अमृतसर में शिवाला बाग भाईयां मंदिर में दर्शन करने के लिए सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार लगी हुई है। वहीं, इस पावन अवसर पर मध्य प्रदेश के उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में सुबह की आरती की गई। महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालु भारी संख्या में पहुंच रहे हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 18, 2026 /
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
By User 6 /
March 16, 2026 /
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...
By User 6 /
March 18, 2026 /
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By User 6 /
March 17, 2026 /
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...
By User 6 /
March 19, 2026 /
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...
By User 6 /
March 15, 2026 /
रायपुर/हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में शामिल Chaitra Navratri इस वर्ष 19 मार्च 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार इसी दिन से Vikram Samvat 2083 की भी शुरुआत होगी, जिसे सिद्धार्थ संवत के नाम से...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...