रायपुर। महतारी वंदन योजना का फॉर्म भरने के लिए 6 दिन शेष बचे हैं। कई लोग आनलाइन आवेदन कर रहे हैं तो कई लोग आॅफलाइन फॉर्म भर रहे हैं। वहीं छत्तीसगढ़ की पात्र महिलाएं महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन तो कर रही हैं, लेकिन मोबाइल नंबर के फेर में उन्हें सालभर में मिलने वाली 12,000 रुपये की राशि फंसती हुई दिखाई दे रही है, क्योंकि एक ही मोबाइल नंबर से ही दो से तीन आवेदन किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, कुछ हितग्राही तो आपरेटर या फिर चाइस सेंटर के नंबर तक से आवेदन कर रही हैं।
कई आवेदन ऐसे हैं, जिनमें मोबाइल नंबर तो एक हैं ही, साथ ही अकाउंट नंबर, सीआइएफ नंबर भी गलत डाल दिया गया है। इसकी वजह से बनाए जा रहे प्रत्येक 100 बंडलों में 8-10 फार्म इसी तरह की त्रुटि वाले ही मिल रहे हैं।इन अपात्र आवेदनों को एकत्र किया जा रहा है। यह गड़बड़ियां निगम स्तर और शिविरों के अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों के स्तर पर भी देखने को मिल रही है। आनलाइन एंट्री करने के दौरान भी इस तरह की गड़बड़ियां मिल रही हैं। ऐसे में त्रुटि वाले ऐसे सभी फार्म निरस्त कर दिए जाएंगे।
फार्म भरते समय इन बातों का रखें ध्यान
– एक मोबाइल नंबर से एक ही आवेदन भरें।
– बैंक पासबुक की साफ फोटो कापी उपलब्ध कराएं।
– शपथ पत्र में हितग्राही अपना हस्ताक्षर अवश्य करें।
– आधार कार्ड की साफ फोटो कापी उपलब्ध कराएं।
-अब ट्रैकिंग की भी मिलेगी सुविधा
अब इस योजना के तहत किए गए आवेदनों की स्थिति और उस पर की गई कार्रवाई के बारे में भी जानकारी ली जा सकती है। शासन की ओर से आनलाइन पोर्टल पर आवेदन पत्र की स्थिति जानने की सुविधा प्रदान की गई है। इसमें अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर या फिर आधार कार्ड नंबर दर्ज कर आवेदनों पर की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
अब तक 51 लाख 16 हजार से अधिक
आवेदन प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, अब तक 51.16 लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त किए जा चुके हैं। इनमें सर्वाधिक आवेदन रायपुर से पांच लाख से अधिक, जबकि सबसे कम आवेदन नारायणपुर से 17,170 आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं, शहरों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों के आवेदनों में अधिक गड़बड़ियां होने की आशंका जताई जा रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...
By User 6 /
September 7, 2026 /
रायपुर । शिक्षक दिवस के अवसर पर बिलासपुर स्थित एसईसीएल-डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार में ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका शामिल हुए। इस दौरान शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट योगदान देने...