राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्राजेपम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 80 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट, बिक्री की नगद रकम और 2 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 52,240 रुपये बताई जा रही है।
मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई
पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम कांबले के मार्गदर्शन में रायपुर कमिश्नरेट क्षेत्र में नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 3 फरवरी 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि न्यू शांति नगर स्थित मणिकर्णिका मुक्तिधाम के पास दो युवक प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बेचने की फिराक में हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देश पर संयुक्त टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई।
मौके पर घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी
मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम दुर्गेश महानंद उर्फ फुला (30 वर्ष), निवासी गांधी नगर, थाना सिविल लाइन और शनि टंडन उर्फ हनी (22 वर्ष), निवासी सतनामी पारा, पुरैना तालाब पार, थाना न्यू राजेन्द्र नगर बताया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्राजेपम बरामद की गई। वैध दस्तावेज मांगने पर आरोपी कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।
नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की है। साथ ही अब यह भी जांच की जा रही है कि इस अवैध कारोबार के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है और नशीली दवाइयों की सप्लाई कहां से हो रही थी।
नशे के कारोबार पर सख्ती जारी
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि Raipur Drug Action के तहत नशे के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। अवैध मादक पदार्थों, नशीली टेबलेट और सिरप की खरीदी-बिक्री या तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...