नक्सल विरोधी अभियान में गढ़चिरौली पुलिस और सीआरपीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले से सटे गढ़चिरौली-नारायणपुर सीमा क्षेत्र के घने जंगलों में तीन दिन तक चले ऑपरेशन के दौरान 7 हार्डकोर माओवादियों को मार गिराया गया। इन माओवादियों पर महाराष्ट्र सरकार ने कुल 71 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
सी-60 के जवान शहीद, एक घायल
इस मुठभेड़ में सी-60 फोर्स का एक जवान शहीद हो गया, जबकि एक अन्य जवान घायल हुआ है। पुलिस को 3 फरवरी को खुफिया सूचना मिली थी कि कंपनी नंबर-10 के शेष माओवादी और छत्तीसगढ़ के दलम सदस्य किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। इसके बाद एसडीपीओ भामरागढ़ अमर मोहिते के नेतृत्व में सी-60 की 14 टुकड़ियों को जंगल में उतारा गया। 4 फरवरी को सर्च ऑपरेशन के दौरान माओवादियों ने फायरिंग शुरू की, जिसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
मैनपुर के जंगलों से हथियारों का जखीरा बरामद
गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र में भी नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी बरामदगी हुई है। ई-30 ऑस टीम ने 36 घंटे चले सर्च ऑपरेशन में 6 स्थानों से इंसास राइफल, 303 राइफल, बीजीएल लॉन्चर, 12 बोर बंदूकें, 127 जिंदा कारतूस और भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की।
बीजापुर-सुकमा में 51 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
बीजापुर में 30 और सुकमा में 21 नक्सलियों ने राज्य सरकार की पुनर्वास योजना ‘पूना मारगेमः पुनर्वास से पुनर्जीवन’ के तहत आत्मसमर्पण किया है। इन पर कुल 1.61 करोड़ रुपये का इनाम था। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह नक्सल विरोधी अभियान और विकास कार्यों का सकारात्मक परिणाम है, जिससे बस्तर में शांति की राह मजबूत हो रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 3, 2026 /
दुर्ग/भिलाई/कुम्हारी। दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के एक प्रकरण में पुलिस ने दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के...
By Reporter 1 /
February 3, 2026 /
हम और आप अक्सर पुराने या खराब हो चुके सिम कार्ड को बेकार समझकर डस्टबिन में फेंक देते हैं, लेकिन चीन के एक शख्स ने इसी कबाड़ से बेशकीमती खजाना निकालकर पूरी दुनिया को चौंका दिया है। चीन के ग्वांगडोंग...
By User 6 /
February 3, 2026 /
Smartphone Battery Damage आज के समय में एक आम लेकिन गंभीर समस्या बन चुकी है। स्मार्टफोन अब सिर्फ कॉल या मैसेज तक सीमित नहीं है, बल्कि पेमेंट, शॉपिंग, ऑफिस वर्क और जरूरी डॉक्यूमेंट्स का अहम जरिया बन चुका है। ऐसे...
By User 6 /
February 2, 2026 /
रायपुर।पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने रायपुर स्थित आईटीएमएस (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) कंट्रोल रूम एवं कमांड सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिस्टम की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए खराब कैमरों को शीघ्र दुरुस्त करने और ट्रैफिक नियमों...
By User 6 /
February 4, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 04 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा नियंत्रण, डिजिटल अवसंरचना, स्टार्टअप, नगरीय विकास...
By Reporter 1 /
February 2, 2026 /
सलमान खान की कल्ट रोमांटिक फिल्म ‘तेरे नाम’ 23 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। दिवंगत निर्देशक सतीश कौशिक की यह 2003 की क्लासिक फिल्म अब 27 फरवरी 2026 को थिएटर्स में री-रिलीज हो रही है। PVR...
By User 6 /
February 2, 2026 /
Chandra Grahan 2026: साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा के दिन, यानी होलिका दहन के अवसर पर पड़ने जा रहा है. यह ग्रहण 3 मार्च 2026 को दोपहर 2 बजकर 16 मिनट पर शुरू होगा और शाम 7...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By User 6 /
February 5, 2026 /
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...