Google Analytics Meta Pixel मुकेश चंद्राकर हत्याकांड के आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के कई ठेके निरस्त,अवैध निर्माण पर पहले ही चल चुका है बुलडोजर - Ekhabri.com

मुकेश चंद्राकर हत्याकांड के आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के कई ठेके निरस्त,अवैध निर्माण पर पहले ही चल चुका है बुलडोजर

रायपुर। बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद अब शासन ने कार्रवाई की है। इस कड़ी में लोक निर्माण विभाग ने उसका “अ” वर्ग ठेकेदार के पंजीयन ( क्र. CGeR06088 दिनांक 06.03.2020 ) को निलंबित कर दिया है. लोक निर्माण विभाग की ओर से सोमवार को जारी आदेश में बताया गया कि मुख्य अभियंता, बस्तर परिक्षेत्र जगदलपुर ने विभाग में पंजीकृत “अ” वर्ग ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड का मुख्य आरोपी के रूप में गिरफ्तार किए जाने पर पंजीयन को निलंबित किए जाने की अनुशंसा की थी. इस अनुशंसा को ध्यान में रखते हुए मंत्रालय ने सुरेश चंद्राकर के “अ” वर्ग पंजीयन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

 

 

 

 

बता दें कि नेलसनार – कोडोली – मिरतुर – गंगालुर मार्ग के कार्य को कुल 30 भागो में विभक्त किया गया था, जिसमें 17 भागों का कार्य सुरेश चन्द्राकर को 30 नवंबर 2015 को दिया गया था, जिसे 29 जुलाई 2016 तक पूरा करना था. इसकी अनुबंधानुसार लागत 5407.14 लाख रुपए थी, जिसकी पुनरीक्षित स्वीकृति राशि रू. 14139.89 लाख है. सुरेश चंद्राकर ने 17 भागों में मिले कुल 32.40 किमी सड़क में से 12 भागों में 24.90 किमी सड़क का पूर्ण कर लिया गया था, जिसके विरूद्व 11617.97 लाख रुपए व्यय किया गया था. शेष 05 भागों का कार्य वर्तमान में प्रगति पर है.

 

इसी तरह जिला बीजापुर के जैगुर रोड से तुमनार मार्ग 11.20 किमी लंबी सड़क के काम के लिए प्रशासकीय स्वीकृति 1376.39 लाख रुपए की थी, वहीं अनुबंधानुसार राशि 1306.36 लाख रुपए है. इसके लिए 2 दिसंबर 2022 को कार्यादेश दिया गया खा, जिसे अनुबंधानुसार 7 जनवरी 2024 तक पूर्ण करना था, जिसके लिए 166.85 लाख रुपए व्यय किया गया है. वर्तमान में यह कार्य प्रगति पर है.

Read Also  मंत्री को धमकी पर बवाल, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

 

 

इसके अलावा बीजापुर कुटरू से फरसेगढ़ तक 12.60 किमी लंबी सड़क के चौडीकरण एवं डामरीकरण कार्य के लिए प्रशासकीय स्वीकृति राशि 2021.25 लाख रुपए थी, जबकि अनुबंधानुसार राशि 1952.53 लाख रुपए है. कार्यादेश 12 मार्च 2024 को दिया गया था, जिसकी अनुबंधानुसार पूर्णता की संभावित तिथि 11 सितंबर 2025 है, जिसके विरूद्व 130.53 लाख रुपए व्यय किया गया है.

 

जीएसटी ने पहले की है कार्रवाई

इसके पहले सुरेश चंद्राकर के खिलाफ जीएसटी ने कार्रवाई की थी. जीएसटी की ठेकेदार सुरेश चंद्राकर की फर्म पर छापामार कार्रवाई के दौरान 2 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है. इस मामले में वाणिज्यिक कर विभाग विस्तृत जांच कर रही है. राज्य वाणिज्यिक कर विभाग ने बीजापुर जिले में स्थित सड़क निर्माण करने वाली फर्म मेसर्स सुरेश चंद्राकर के परिसरों का 27 दिसंबर को निरीक्षण किया था. प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि फर्म ने विगत वित्तीय वर्षों में 2 करोड़ से अधिक की अपात्र इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा किया है.

 

 

अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कड़े निर्देश के बाद हर स्तर पर कार्रवाई की जा रही है. एक तरफ सुरेश चंद्राकर द्वारा किए गए अवैध निर्माण को जमींदोज किया गया है, वहीं दूसरी ओर सुरेश चंद्राकर की संपत्तियों और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच करने के साथ उसके तीन बैंक खातों को होल्ड कराया गया है.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: किस जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि, देखें पूरी सूची

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती परीक्षा 31 अक्टूबर से शुरू

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...

फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद, CM साय ने दिए निर्देश

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...

रायपुर में अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई, 35 हजार रुपये जुर्माना वसूला

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

CBSE के छात्रों के लिए अहम खबर, 10 और 9 क्लास से हटाए गए यह पाठ्यक्रम

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...

रिश्वत लेने के मामले में पटवारी का निलंबन आदेश जारी

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में 25 हजार रुपये की रिश्वत से जुड़े वायरल वीडियो एक सामने आया है। इस वीडियो में ऋषिपुरी गोस्वामी रिश्वत लेते नजर आए है, जिनपर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जानकारी है कि तहसीलदार की जांच में रिश्वत...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *