Google Analytics Meta Pixel मैरिटाइम इंडिया समिट 2021: जलमार्ग मंत्री ने चाबहार बंदरगाह को बताया कनेक्टिंग प्वाइंट - Ekhabri.com

मैरिटाइम इंडिया समिट 2021: जलमार्ग मंत्री ने चाबहार बंदरगाह को बताया कनेक्टिंग प्वाइंट

नई दिल्ली- कोविड-19 के दौरान चाबहार बंदरगाह मानवीय सहायता के लिए कनेक्टिंग प्वाइंट के तौर पर उभरा। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने वर्चुअली आयोजित मैरिटाइम इंडिया समिट 2021 में गुरुवार को कहा, ‘कोरोना काल में चाबहार बंदरगाह क्षेत्र में मानवीय सहायता मुहैया कराने के क्रम में कनेक्टिंग प्वाइंट साबित हुआ है। भारत ने चाबहार बंदरगाह के जरिए अफगानिस्तान को गेहूं भेजा।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मैरिटाइम इंडिया समिट 2021 के दूसरे एडिशन का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने एक ई-बुक को भी लॉन्च किया। मंडाविया ने आगे कहा, ‘चाबहार बंदरगाह भारत सरकार, ईरान और अफगानिस्तान का संयुक्त प्रयास है।’ उन्होंने आगे कहा, ’21वीं सदी जमीन से नहीं जुड़ा है। यह समुद्र, आसमान और अंतरिक्ष का सदी होगा।’ इस ओपनिंग सेशन में विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईरान के दौरे को याद किया जिससे भारत, ईरान और अफगानिस्तान के बीच समझौता हुआ था। जयशंकर ने कहा कि आज के इवेंट में अपने क्षेत्रीय हितधारकों के साथ काम करने को लेकर भारत की मजबूत प्रतिबद्धता की झलक दिखती है। इनके अलावा इस समिट को संबोधित करने वालों में अफगानिस्तान के परिवहन मंत्री कुद्रातुल्लाह जाकी , रूस के उद्योग व व्यापार के डिप्टी मंत्री ओलेग एन रयाजांटसेव , अर्मेनिया के क्षेत्रीय प्रशासन व इंफ्रास्ट्रक्टचर मंत्री सुरेन पापीक्यान , ईरान के सड़क व शहरी विकास मंत्री मोहम्मद इस्लामी , उज्बेकिस्तान के उप परिवहन मंत्री एम चारियेव जासुरबेक , भारत में जलमार्ग के अतिरिक्त सचिव संजय बंदोपाध्याय भी शामिल थे। ईरान व अफगानिस्तान के साथ चाबहार बंदरगाह के त्रिपक्षीय इस्तेमाल को लेकर हुए समझौते की पांचवीं वर्षगांठ पर भारत ने 4 मार्च को मैरीटाइम इंडिया समिट 2021 की मेजबानी की। इस बैठक में ईरान-अफगानिस्तान के अलावा अर्मेनिया, कजाखिस्तान, उजबेकिस्तान के अलावा रूस को भी न्यौता दिया गया था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...