क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करने पहुचे शिवकुमार डहरिया
रायपुर। तेजी से घूमती हुई बॉल जैसे ही मंत्री के पास आई उन्होंने बल्ला हवा में घुमा और चौका लगा दिया। मौका था, विधानसभा आरंग क्षेत्र के गुल्लू में क्रिकेट टूर्नामेंट का जिसका शुभारंभ करने नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया पहुंचे।

सालों बाद क्रिकेट का मैदान और स्टंप और बैट को देख मंत्री खुद को रोक नहीं सके और मैदान में उतर गए। कोट पहने हुए मंत्री डॉ. डहरिया को पिच पर एक बल्लेबाज के रूप में देखकर वहां के लोगों मे काफी उत्साह का माहौल बन गया था। लोगों के जेहन मे यह सवाल था कि मंत्री महोदय बॉलिंग का सामना कर पाएंगे या नहीं। आखिरकार जैसे ही बॉलर ने बॉल फेंकी मंत्री डॉ. डहरिया ने अपना बल्ला उठाकर घुमाया और पहली ही बॉल को बाउण्ड्री के बाहर पहुचा दिया। पहली ही बॉल में चौका लगाने के बाद उन्होंने अपनी शानदार पारी जारी रखी और एक ओवर में 4 चौके लगा डाले। बैटिंग के बाद उन्होंने तत्काल पिच नहीं छोड़ी। इस दौरान उन्होंने अपना कोट उतार कर बॉलिंग में भी हाथ आजमाया।
मंत्री डॉ. डहरिया को एक क्रिकेट प्लेयर और उनके बेहतरीन प्रदर्शन को देखकर खिलाड़ी, जनप्रतिनिधि, ग्रामीण भी काफी खुश नजर आ रहे थे। गौरतलब है कि डॉ.डहरिया क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी रहे हैं। इतना ही नहीं उनके बेटे आशीष डहरिया भी क्रिकेट के बहुत अच्छे खिलाड़ी है और अडंर-20 में खेलने के साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी अनेक प्रतियोगिता में मान सम्मान हासिल कर चुके हैं।
आरंग के अकोली रोड़ स्थित गुल्लू हाई स्कूल मिनी स्टेडियम में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करने पहुचे मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने अपने उदबोधन में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा युवाओं और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि खेल से छिपी हुई प्रतिभा सामने आती है। उन्होंने कहा कि शारीरिक विकास के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। इस दौरान जनपद अध्यक्ष खिलेश देवांगन, जिला पंचायत सदस्य केशरी मोहन साहू, कोमल साहू, सरपंच कुमारी नारायण देवदास, हीरादास जांगड़े गोविंद साहू,जनपद सदस्य, कमलेश मनहरे,डॉ.देवव्रत साहू आदि उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
April 1, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...
By User 6 /
March 31, 2026 /
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
April 2, 2026 /
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया। अमित जोगी...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...
By User 6 /
March 31, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...