Google Analytics Meta Pixel मंत्री पहुंचे राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव चिकित्सा महाविद्यालय, व्यवस्था का लिया जायजा - Ekhabri.com

मंत्री पहुंचे राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव चिकित्सा महाविद्यालय, व्यवस्था का लिया जायजा



अंबिकापुर। आज स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव अंबिकापुर स्थित राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध शासकीय जिला चिकित्सालय पहुंच अभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने की बात भी की। दशकों पुरानी हो चुकी चिकित्सालय की अधोसंरचना के उन्नयन के लिए कार्ययोजना बनाकर जुटे सीजीएमएससी व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी-अधिकारी समेत क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने भी अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

चिकित्सालय की इमारत को तोड़ने की बजाय इसका पूरी तरह से अधोसंरचना विकास कर एक नया स्वरूप प्रदान किया गया है, इसके साथ ही चिकित्सकीय उपकरण व व्यवस्थाओं को सुदृढ़ कर अब राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव चिकित्सा महाविद्यालय व शासकीय जिला चिकित्सालय एक नए रूप में बनकर तैयार है। आज दोपहर स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने चिकित्सालय परिसर पहुँचकर महापौर / पार्षद निधि से प्राप्त राशि ₹35 लाख से निर्मित 20 बेड कोविड आई०सी०यू० भवन, वित्तीय वर्ष 2021-22 में CSR मद में स्वीकृत राशि ₹2.51 करोड़ से कोविड उपकरणों एवं एनएचएम मद से प्राप्त ₹96 लाख से निर्मित HDU तथा MNCU का अवलोकन किया एवं संबंधित अधिकारियों व चिकित्सकों से चर्चा करते हुए व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।
इसके साथ ही माननीय स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने विधायक निधि से प्राप्त ओ.टी विभागीय मद से कैंटीन निर्माण (₹9.5 लाख) एवं डीआरडीओ मद से प्राप्त 1000 एलपीएम ऑक्सीजन जेनेरेटर (₹2.15 करोड़) एसीटी ग्रैंड मद से प्राप्त 430 एलपीएम ऑक्सिजन जेनेरेटर (₹82 लाख) डॉक्टर फॉर यू मद से प्राप्त 320 एलपीएम ऑक्सीजन जनरेटर (₹75 लाख) सीजीएमएससी मद से प्राप्त 850 एलपीएम ऑक्सीजन जनरेटर (₹1.75 करोड़) का उद्घाटन किया एवं मुख्यमंत्री शासकीय अस्पताल रूपांतरण कोश (सीएमएचडीएफ) से स्वीकृत राशि ₹5 करोड़ से हुए निर्माण कार्यों का भी अवलोकन करते हुए कहा कि यह चिकित्सालय जिले के लिए एक महत्वपूर्ण संस्थान है, आज सभी लोगों ने मिलकर जिस दृढ़ता और कर्मठता के साथ इस अस्पताल का कायाकल्प किया है, उसने इस चिकित्सालय को नया स्वरूप।दे दिया है। इस अवसर पर उन्होंने इस कार्य में जुड़े सभी संस्थानों व जनप्रतिनिधियों समेत चिकित्सालय में कार्यरत कर्मचारियों-अधिकारियों का भी आभार प्रकट किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

रायगढ़ के परीक्षा केंद्र में नकल का खेल, पैसे नहीं देने पर छात्रों को रोका

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। जिले के खरसिया क्षेत्र से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बर्रा ओपन परीक्षा केंद्र में छात्रों से 8 से 12 हजार रुपये लेकर नकल कराने और पर्चियां उपलब्ध कराने के गंभीर आरोप लगे हैं।...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...

दिल्ली में LPG की कालाबाजारी का खुलासा, 75 सिलेंडर जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। रसोई गैस सिलेंडरों की बढ़ती मांग के बीच कालाबाजारी करने वाले गिरोह पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर कुल 75 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं और इस मामले में एक आरोपी को...

बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला…विवादित जमीन खरीदने वालों के लिए सख्त संदेश

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...

छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, पांच दिनों तक जारी रहेगी उठापटक

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में आने वाले पांच दिनों तक मौसम स्थिर रहने वाला नहीं है। कहीं हल्की बारिश तो कहीं तेज धूप और कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ आंधी तूफान की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के संकेत हैं...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *