राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम में 21 हजार से अधिक लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

रायपुर। हर घर आंगन योग के संदेश के साथ आज 21 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर रायपुर स्थित जोरा मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम में बच्चे, युवा, बुजुर्ग और महिलाओं सहित 21 हजार से अधिक लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।

WhatsApp Image 2023 06 21 at 2.38.09 PM (1)

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने कहा कि योग हमें कई बीमारियों से मुक्त कर शरीर को निरोगी बनाता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में योग आयोग निरंतर काम कर रहा है। छत्तीसगढ़ में योग का वातावरण बना है। लोग पहले से ज्यादा जागरूक हुए हैं और योग कर रहे हैं। स्वस्थ दिनचर्या की दिशा में लोग आगे बढ़ रहे हैं। आज हर वर्ग के लोग योग कर रहे हैं। उन्होंने आह्वान किया कि स्वस्थ जीवन शैली के लिए योग अपनाएं और जन-जन तक योग के महत्व को प्रचारित करें।

संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए नियमित योग बहुत आवश्यक है। योग हमारे शारीरिक और मानसिक क्षमता को बढ़ाता है। योग आयोग लोगों के भीतर योग चेतना विकसित करने का काम कर रहा है, आज प्रदेश में लगभग 40 से ज्यादा योग केंद्र खोले जा चुकेे हैं, क्योंकि यह आज की जरूरत है। भीषण कोरोना काल में योग ने लोगों के प्राण रक्षक के रूप में महती भूमिका निभाई है।

WhatsApp Image 2023 06 21 at 2.38.09 PM

विधायक सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि प्रतिदिन योगाभ्यास से हम स्वस्थ रहेंगे, बीमारी नहीं होगी, ज्यादा खर्च नहीं होगा। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा के नेतृत्व में आयोग द्वारा किए जा रहे प्रयासों का परिणाम है कि लोग योग के प्रति जागरूक हुए हैं। योग लोगों के जीवन का एक हिस्सा बन गया है। लोगों की जीवनशैली में आमूल-चूल परिवर्तन देखने को मिल रहा है। विधायक मोहन मरकाम ने सभी को योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हर व्यक्ति को तंदरुस्त रहने के लिए योग करना चाहिए। योग हमारी पुरातन विद्या है।

इस अवसर पर योग प्रशिक्षक छविराम साहू ने योग की विभिन्न विधियों का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि योग शरीर, मन और प्रकृति की समरसता का प्रतीक है। योग यम, नियम, आसन, प्राणायाम प्रत्याहार, धारणा, ध्यान, समाधि का संयोग है। योग दर्शन में इसे अष्टांग योग भी कहा जाता है। योग के बाह्य साधनों यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार से मानसिक एवं शारीरिक रोग-विकारों से मुक्ति मिलती है, मन शांत होता है। योग शारीरिक ऊर्जा स्तर बढ़ाने मन और भावनाओं के संतुलन में उपयोगी है। ईश्वर का ध्यान कर पूरे मनोयोग से योग साधना करने से व्यक्ति का अनंत ऊर्जाओं से साक्षात्कार होता है।

WhatsApp Image 2023 06 21 at 2.38.08 PM

राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम में अतिथियों के साथ ही साथ बड़ी संख्या में आए लोगों ने पद्मासन, ताड़ासन, हलासन, अर्धचक्रासन, वज्रासन, धनुरासन, मकरासन, नौकासन, पवन मुक्तासन, भुजंगासन, शवासन, कपालभाती, ग्रीवाचालन, अनुलोम-विलोम जैसे योग के अभ्यास किये। नौंवें अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में धरसींवा विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा, रायपुर नगर निगम महापौर एजाज ढेबर, जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, रायपुर संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग, संचालक समाज कल्याण रमेश कुमार शर्मा, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भूरे, आईजी रतनलाल डांगी सहित बड़ी संख्या में योगसाधक, जनप्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने सुरक्षा, नवाचार और नगरीय विकास पर निर्णय लिए

By User 6 / February 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 04 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा नियंत्रण, डिजिटल अवसंरचना, स्टार्टअप, नगरीय विकास...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

आयुष्मान भारत योजना: कौन-कौन सी बीमारियां और खर्च कवर हैं

By User 6 / February 5, 2026 / 0 Comments
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

CG – चूहा खा गए 7 करोड़ का धान, अब घोटाले में प्रशासन का बड़ा एक्शन, DMO निलंबित

By User 6 / February 4, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की मियाद दो दिनों के लिए बढ़ाई गई है. इस बीच कवर्धा में धान पर अजब गजब बयान देने वाले डीएमओ अभिषेक मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई हुई है. उन्होंने कवर्धा में 7 करोड़ रुपये के...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...

आज खत्म होगा कवासी लखमा का ‘वनवास’! जेल की सलाखों से बाहर निकलकर क्या करेंगे बस्तर के कद्दावर नेता?

By User 6 / February 4, 2026 / 0 Comments
Kawasi Lakhma Bail : आज एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा आज जेल से रिहा होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें शर्तों के साथ अंतरिम जमानत प्रदान की है,...

रायपुर की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे बैनर-फ्लैक्स

By Reporter 1 / February 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *