Google Analytics Meta Pixel "एक विश्व एक स्वास्थ्य" एवं "हर घर आंगन योग" थीम पर किया योगाभ्यास - Ekhabri.com

“एक विश्व एक स्वास्थ्य” एवं “हर घर आंगन योग” थीम पर किया योगाभ्यास

रायपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज “एक विश्व एक स्वास्थ्य” एवं “हर घर आंगन योग” थीम पर जिले में विभिन्न स्थानों पर सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया गया। राज्य के सभी जगह लोग योग करते दिखे।

 

जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर के रामानुज मिनी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र में दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उन्होंने सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वस्थ एवं निरोगी जीवन के लिए योग अत्यंत आवश्यक है, इससे तन-मन कि शांति मिलती है। आज की जीवनशैली में हम सभी को अनिवार्य रूप योग करना चाहिए।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ डॉ आशुतोष चतुर्वेदी, संयुक्त कलेक्टर अनिल सिदार,स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली बच्चों सहित बड़ी संख्या में आमजनों ने योगाभ्यास किया। योग गुरु अनिल शर्मा ने योग के महत्व को बताया तथा योग को नियमित रूप से अपने जीवन मे शामिल करने प्रेरित किया। उन्होंने पद्मासन, ताड़ासन, , त्रिकोणासन, हलासन, अर्धचक्रासन, वज्रासन, धनुरासन, मकरासन, नौकासन, पवन मुक्तासन, भुजंगासन, शवासन, कपाल भारती, अनुलोम-विलोम आदि का अभ्यास करवाया।

WhatsApp Image 2023 06 21 at 2.45.55 PM (1)

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं विधायक विनोद सेवन लाल चंद्रकार ने कहा कि योग करें और निरोग रहे। आज की तुलना में हमारे भोजन में रसायनिक दवाओं के कारण पौष्टिकता लगभग नगण्य हो गया है ।कुंडली जागरण के लिए सिद्ध पुरुष भी योग करते थे ।आज पूरा विश्व योग अपना रहा है और उसे जीवन में निरंतर लागू करने की आवश्यकता है। नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि योग को जीवन में लागू करेंगे तभी हम स्वस्थ रहेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना का काल का विभीषिका के दौरान हमने देखा कि किस तरह लोगों की इम्यूनिटी कमजोर हुई थी। ऐसे समय में योग की महत्ता और बढ़ जाती है ।

Read Also  Crime : पति की हत्या कर पत्नी ने पेड़ में लगाई फांसी...जानें क्या है वजह…!!

इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने योग में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तोरण यादव ,सरोजिनी जगत, दिवस भोई, सत्यनारायण दुर्गा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं विधायक विनोद चंद्राकर, नगरपालिका अध्यक्ष त्रिभुवन राशि महिलांग, जनपद अध्यक्ष यतेन्द्र साहू, कलेक्टर प्रभात मलिक, पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह, वनमण्डलाधिकारी पंकज राजपूत, रश्मि चंद्राकर, दाऊलाल चंद्राकर, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी, विद्यार्थी एवं आम जनता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

महासमुंद जिले के आंगनबाड़ी केंद्र सेक्टर पिरदा खम्हारिडीह में आज 21 जून को नवम् अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 बड़े उत्साह तथा ऊर्जा के साथ मनाया गया । ज़िले के सभी केंद्रों में भी बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए योग, ध्यान व आसन के माध्यम से सही खानपान और उसके पाचन संबंधी जानकारियां भी दी गयी । आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों को चुटकी बजाना, ताली बजाना, खेलना, कागज फाडना, रस्सी कूदना, उछलना, सीढिय़ां चढना, उतरना व हल्का व्यायाम सिखाया जा रहा है। । जिसमें बच्चे का शारीरिक विकास होगा तो वही उसकी मासपेशियों का विकास भी होगा।

महासमुंद के शासकीय आदर्श बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में सामूहिक योग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगरी प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया ने विभिन्न योगाभ्यास किया ।इस अवसर पर उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि योग हमारे परंपरा और संस्कृति का हिस्सा रहा है ।ऋषि मुनिगण भी योग से सिद्धि प्राप्त करते थे और समाज के कल्याण में ऊर्जा को लगाते थे।

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हर घर आंगन योग का संदेश दिया है। आज आज इस अवसर पर बच्चे बूढ़े सभी योग कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार योग के महत्व को समझते हुए छत्तीसगढ़ योग आयोग का गठन किया है और सदस्यों की नियुक्ति की है। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन एवं नागरिकों को बधाई दी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...

यशोदा हॉस्पिटल्स में आधुनिक तकनीकों से जटिल फेफड़ों की बीमारियों का इलाज

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हैदराबाद। फेफड़ों से जुड़ी गंभीर और जटिल बीमारियां तेजी से स्वास्थ्य संबंधी बड़ी चुनौती बन रही हैं। टीबी, अस्थमा, सीओपीडी, निमोनिया, इंटरस्टिशियल लंग डिजीज और फेफड़ों के कैंसर जैसी बीमारियों में समय पर पहचान और सही उपचार मरीज के जीवन...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *